फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   14 year old bride found out, confirmed in medical report

Deoria News: 14 साल की निकली दुल्हन, मेडिकल रिपोर्ट में हुई पुष्टि

Mon, 04 Dec 2023 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 04 Dec 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
14 year old bride found out, confirmed in medical report
मंदिर में मां-बाप ने कराई थी शादी, दूल्हा अब भी फरार
विज्ञापन


देवरिया। शादी के बाद ससुराल से भागकर देवरिया पहुंची दुल्हन की उम्र 14 साल है। माता-पिता के इसकी जानकारी नहीं देने पर चाइल्ड लाइन की ओर से कराए गए मेडिकल परीक्षण में उम्र की पुष्टि हुई। वहीं नाबालिग से मंदिर में शादी रचाने वाला युवक और उसके परिजन सामने आने से भाग रहे हैं। वह झूठा आश्वासन दे रहे हैं।
कुशीनगर जिले के खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले माता-पिता अपनी बेटी की शादी मना करने के बावजूद कम उम्र में पड़ोसी गांव के युवक से कर दिए थे। दुल्हन बनकर ससुराल पहुंची नाबालिग दुल्हन को देख गांव वाले भी हैरान हो गए। मौका पाकर दस दिन पूर्व दुल्हन ससुराल से भाग गई। एक सप्ताह तक इधर उधर भटकने के बाद नाबालिग तरकुलवा थाने में पहुंची। पुलिस ने उसे वन स्टॉप सेंटर पहुंचा दिया। चाइल्ड लाइन और सीडब्लूसी की काउंसलिंग में माता-पिता पर जबरन बाल विवाह की बात सामने आई।
विज्ञापन

शुक्रवार को नाबालिग के माता-पिता वन स्टॉप सेंटर पहुंचे। काउंसलिंग के दौरान माता-पिता बेटी को बालिग होने का दावा किए, लेकिन उम्र की पहचान से जुड़ा कोई पहचान पत्र नहीं दिए। चाइल्ड लाइन के मेडिकल कराने के बाद नाबालिग की उम्र 14 साल होने की पुष्टि हुई। उससे शादी रचाने वाला युवक और उसके परिजन फोन पर आने का झूठा आश्वासन दे रहे हैं। अभी तक सामने नहीं आए हैं। मंगलवार को इसके माता-पिता को फिर बुलाया गया है। प्रोबेशन अधिकारी अनिल कुमार सोनकर ने बताया कि नाबालिग होने की मेडिकल रिपोर्ट में पुष्टि हुई है। उसके माता-पिता के आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed