{"_id":"5e3ef1898ebc3ee5e730d507","slug":"13373-matters-solved-lok-adalat-deoria-news-gkp340323318","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोक अदालत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोक अदालत
विज्ञापन
दीवानी न्यायालय परिसर में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत का जिला जज रामानन्द और सचीव शिवेन्द्र कुमा
- फोटो : DEORIA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो समाचार
लोक अदालत में 13,373 मुकदमे निपटे
5,52,91,551 प्रतिकर एवं जुर्माना सेटलमेंट, दीवानी न्यायालय मेें किया गया आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। दीवानी न्यायालय में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। 13,373 मुकदमों का निस्तारण और प्रतिकर एवं जुर्माना 5,52,91,551 का सेटलमेंट किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर जिला जज रामानंद, डीएम अमित किशोर, एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव न्यायाधीश शिवेंद्र मिश्र ने दीप जलाकर किया। जिला जज रामानंद ने मोटर दुर्घटना प्रतिकर के 20 और तीन आपराधिक मामलों का निस्तारण किया। इसमें 1,01,57,000 प्रतिकर पक्षकारों को दिलाया गया। 1500 जुर्माना वसूला गया।
पिछली बार की तुलना में 3143 मामले अधिक निस्तारण किया गया। स्वास्थ्य शिविर में न्यायाधीश, अधिवक्ता, स्टाफ, वादकारी और अन्य लोगों ने सेहत की जांच कराकर उपचार कराया। 375 व्यक्तियों के स्वास्थ्य परीक्षण एवं चिकित्सकीय उपचार के साथ ब्लड शुगर की जांच हुई। रक्तदान के लिए 65 लोगों ने पंजीकरण कराया। करीब 430 लोगों का नेत्र परीक्षण किया गया और 70 लोगों को नि:शुल्क चश्मा दिया गया। दिव्यांग कल्याण विभाग की ओर से शिविर में आए दिव्यांगों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव न्यायाधीश शिवेंद्र कुमार मिश्र ने ट्राई साइकिल, व्हील चेयर, सेंसर स्टिक दिया। समाज कल्याण विभाग ने लोगों को कल्याणकारी योजना की जानकारी दी। परिवहन विभाग और विद्युत निगम के अधिकारियों ने लोगों को शासन की ओर से दी गई योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम से पूर्व बैंककर्मी, वरिष्ठ अधिकारी, स्वास्थ्य अधिकारी, स्कूलों के प्रधानाचार्य एवं अधिवक्ताओं को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तरफ से एक-एक वृक्ष उपहार स्वरूप प्रदान किया गया। महिला पीजी कॉलेज एवं बीआरडी पीजी कॉलेज की छात्राओं ने रंगोली बनाई। छात्राओं ने पेंटिंग, जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण वन संरक्षण बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ लोक अदालत में आकर्षण का केंद्र रहा। कर्नल एलके अग्रवाल ने अहम भूमिका निभाई। इस दौरान दीवानी न्यायालय के अध्यक्ष सुशील मिश्र, अपर जिला जज अरविंद राय, मनोज कुमार मिश्रा, रजनीश कुमार, सत्येंद्र नाथ त्रिपाठी, सीजेएम उपेंद्र प्रताप, एसीजेएम आनंद प्रिय गौतम, सूर्यकांत धर द्विवेदी, नीरज गौड़, स्वर्णमाला सिंह आदि मौजूद रहीं।
इनसेट
सिपाही को मिली फटकार
दवेरिया। राष्ट्रीय लोक अदालत का निरीक्षण जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव न्यायाधीश शिवेंद्र कुमार मिश्र कर रहे थे। एक सिपाही बिना कैप लगाए ड्यूटी कर रहा था। यह देखकर शिवेंद्र कुमार मिश्रा नाराज हो गए और सिपाही को उन्होंने खरी-खोटी सुनाई।
विज्ञापन
इनसेट
सेल्फी प्वाइंट पर देशभक्ति का दिखा नजारा
देवरिया। दीवानी न्यायालय परिसर को राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए गुब्बारे से सजाया गया था। सेल्फी प्वाइंट भी बनाया गया था, जो देशभक्ति की खुशबू बिखेर रहा था। सेल्फी प्वाइंट को तिरंगे के रंग के गुब्बारे से सजाया गया था। कर्मचारियों और अधिवक्ताओं ने खूब सेल्फी ली।