फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   उदयाचल सूर्य को विधि-विधान से व्रती महिलाओं ने दिया अर्घ्य

उदयाचल सूर्य को विधि-विधान से व्रती महिलाओं ने दिया अर्घ्य

Wed, 14 Nov 2018 10:31 PM IST
Updated Wed, 14 Nov 2018 10:31 PM IST
विज्ञापन
उदयाचल सूर्य को विधि-विधान से व्रती महिलाओं ने दिया अर्घ्य
दान-पुण्य करने के बाद किया पारण, चार दिवसीय छठ महापर्व का हुआ समापन - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। छठ व्रती महिलाओं ने बुधवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य दिया। भोर में ही छठ घाटों पर पहुंची महिलाओं ने नदी, पोखरा के पानी में खड़े होकर छठ मइया की आराधना की। विधि पूर्वक पूजन-अर्चन किया। सतरंगी छटाओं के बीच आसमान में प्रकट हुए सूरज को अर्घ्य देकर चार दिवसीय व्रत का पारण किया। शहर सहित जिले के सभी प्रमुख छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। छठ पूजा को लेकर लोगों में उत्साह चरम पर रहा। मेले का भी लोगों ने आनंद लिया।
विज्ञापन

अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के बाद से ही महिलाएं उदीयमान सूर्य के अर्घ्य देने की तैयारियों में जुट गई थीं। भोर में तीन बजे से ही श्रद्धालुओं की टोलियां छठ घाटों की ओर रवाना हो गई थी। समूह में मंगल गीत गातीं महिलाओं के साथ परिवार के पुरुष सदस्य भी मौजूद रहे। छठ घाट पर पहुंचते ही व्रतियों ने पहले वेदी पूजन किया। जल कलश रख धूप, दीप से पूजा की। फिर पानी में खड़े होकर छठ मइया की आराधना में जुट गईं। विद्युत झालरों और दीपों की सजावट से जगमगाते छठ घाटों का अलौकिक दृश्य देख श्रद्धालु मगन दिखे। बेहतर प्रकाश व्यवस्था किए जाने से महिला व पुरुष श्रद्धालुओं के अलावा उनके परिजन भी बड़ी संख्या में घाटों पर पहुंचे। सबसे अधिक भीड़ परमार्थी पोखरा, हनुमान मंदिर पोखरे पर रही। इसके अलावा सोमनाथ मंदिर, बेरमहिया मंदिर पोखरा, गायत्री मंदिर पोखरा लच्छीराम, हाथीकुंड, नाथनगर मंदिर पोखरा, हाइडिल गेट के अंदर स्थित पोखरा, देवरही माई पोखरा, देइया माई पोखरा, अमेठी माई पोखरा, भटवलिया स्थित सिद्धेश्वनाथ शिव मंदिर पोखरा पर श्रद्धालुओं ने विधिविधान से पूजन किया। घुटने भर तक पानी में खड़ी महिलाएं सूर्य देव के उदय होने की इंतजार करती रहीं। सुबह करीब सवा छह बजे जैसे ही सतरंगी घोड़े पर सवार भगवान भाष्कर के दर्शन हुए अर्घ्य देने का सिलसिला शुरू हो गया। घर वापसी के दौरान उन्होंने गरीब लोगों में प्रसाद सामग्री का वितरण भी किया।
विज्ञापन


सामाजिक संस्थाओं से जुड़े लोगों ने पिलाई चाय
घाटों पर शहर के विभिन्न सामाजिक संस्थाओं एवं राजनीतिक दलों की ओर से जुड़े लोगों की ओर से निशुल्क चाय की व्यवस्था कराई गई थी। नगरपालिका अध्यक्ष अलका सिंह, शहर के विभिन्न वार्डों के सभासद, व्यापारी नीरज वर्मा सहित व्यापारिक व सामाजिक संस्थाओं भी घाटों पर पहुंचकर लोगों को छठ पर्व की बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों एवं युवाओं ने उठाया मेले का लुत्फ
घाटों पर रात से ही विभिन्न खाद्य पदार्थों की दुकानें भी सज गई थी। भोर में जब भीड़ बढ़ी तो फुल्की-चाट, पकौड़ा, चाउमिन की दुकानों पर लोगों ने अपने मनपसंद सामानों की खरीदारी की। बच्चों ने गुब्बारे, खिलौने खरीदे। युवा भी इस महापर्व का लुत्फ उठाने में मशगूल दिखे। किसी ने आतिशबाजी कर खुशियां मनाई तो कोई इस नजारे को मोबाइल कैमरे में कैद करता दिखा।


नदावर घाट पर उमड़ा आस्था का सैलाब
सलेमपुर। उगते सूर्य को बुधवार को अर्घ्य देकर छठ व्रती महिलाओं ने व्रत तोड़ा। नगर के नदावर घाट, सोहनागधाम, बंजरिया, भागलपुर, लार, भटनी, पड़री बाजार, मईल, लार रोड समेत ग्रामीण क्षेत्रों के छठ घाटों पर महिलाओं ने भक्ति भाव से पूजा किया। भटनी छठ घाट पर सपा की पूर्व विधायक गजाला लारी महिलाओं के साथ छठ वेदी के पास मौजूद रहीं। सुबह होते ही घाटों पर महिलाओं ने दीप जलाकर, सूप-दउरा लेकर अर्घ्य देना शुरू किया। कमर तक पानी में डाला लेकर खड़ी व्रती महिलाओं ने उगते सूरज को अर्घ्य देकर छठ व्रत का पारण किया। ब्लॉक के कोड़रा ठाकुर में ग्राम प्रधान शिव यादव के नेतृत्व में निशुल्क चाय की व्यवस्था की गई। वहीं नगर के नदावर घाट पर चेयरमैन जेपी मद्देशिया, शंभू दयाल गुप्त, विजय श्रीवास्तव, प्रदीप यादव आदि मौजूद रहे। भागलपुर के काली चरण घाट छठ व्रती महिलाओं उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत समाप्त किया। यहां हियुवा कार्यकर्ताओं ने चाय बांटी। इसके अलावा पड़री बाजार, घांटी बाजार, मेहरौना, कोहरा, बंजरिया, लार रोड, मईल, बरठा बाबू आदि जगहों पर अर्घ्य देकर छठ व्रती महिलाओं ने व्रत को पूरा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed