फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   बेघरों को उजाड़ने के विरोध में सड़क पर उतरे लोग, किया चक्काजाम

बेघरों को उजाड़ने के विरोध में सड़क पर उतरे लोग, किया चक्काजाम

Tue, 24 Jul 2018 10:33 PM IST
Updated Tue, 24 Jul 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
बेघरों को उजाड़ने के विरोध में सड़क पर उतरे लोग, किया चक्काजाम
आशियाना उजाड़ने के विरोध में सड़क जाम
विज्ञापन


जिला महिला अस्पताल गेट के सामने डेढ़ घंटे तक जाम रखा रास्ता
चौकी इंचार्ज के आश्वासन पर माने लोग, हटाया जाम
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान जिला अस्पताल के पास से आशियाना उजाड़ने पर पटरी किनारे रह रहे लोग मंगलवार को सड़क पर उतर गए। जिला महिला अस्पताल गेट के सामने डेढ़ घंटे तक जाम लगाया गया। मौके पर पहुंचे सिविल लाइंस चौकी इंचार्ज ने आश्वासन देकर जाम खुलवाया। उन्होंने कहा कि उच्चाधिकारियों को पत्र लिखकर समस्या से अवगत करा दिया जाएगा।

सोमवार को एसडीएम सदर रामकेश यादव ने जिला अस्पताल रोड से अतिक्रमण हटवा दिया। कई लोगों ने यहां अपना आशियाना बना रखा था, जिसे तोड़वा दिया गया। कई लोगों के समक्ष रोजी-रोटी का संकट उत्पन्न हो गया। नाराज लोगों ने मंगलवार को 11.30 बजे जिला महिला अस्पताल गेट के पास जाम लगा दिया। जिला प्रशासन और तहसील प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जाम लगाए लोगों का कहना था कि जो सरकार रोजगार दे नहीं सकती, उसे छीनने का हक भी नहीं है। एसडीएम ने उन लोगों के घर उजाड़ दिए हैं। आखिर अब वे कहां जाएंगे। एक बजे पहुंचे सिविल लाइंस चौकी इंचार्ज राजबीर यादव ने उनसे बात की। जाम लगाए लोगों की समस्या सुनने के बाद आश्वासन दिया कि उनकी मांग को उच्चाधिकारियों तक पहुंचा दी जाएगी। इसके कुछ देर बाद सदर कोतवाल प्रभातेश श्रीवास्तव मयफोर्स पहुंचे, लेकिन तब तक जाम समाप्त हो चुका था। उनका कहना है कि जाम लगाने वाले लोगों की समस्या को उच्चाधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा। समस्या का समाधान उन्हीं के स्तर से होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed