{"_id":"5a7f24fc4f1c1bfe7e8b4e32","slug":"131518281980-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथी पांव से छुटकारा के लिए दवा का खुराक जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथी पांव से छुटकारा के लिए दवा का खुराक जरूरी
Updated Sat, 10 Feb 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
Docter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। राष्ट्रीय फाइलेरिया दिवस पर तीन दिवसीय अभियान की शुरूआत की गई। जिला अस्पताल में शनिवार को डीएम और सीएमओ ने दवा का खुराक खिलाकर फाइलेरिया के प्रति लोगों को जागरूक किया।
डीएम सुजीत कुमार ने कहा कि फाइलेरिया से मुक्ति के लिए लोगों को जागरूक होना पड़ेगा। 10 से 12 फरवरी तक यह अभियान चलेगा। बूथों के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य कर्मी दवा खिलाएंगे। सीएमओ डॉ. रामनिवास ने कहा कि फाइलेरिया रोग के उन्मूलन में आम लोगों की भागीदारी जरूरी है। तीन दिवसीय बूथवार अभियान खत्म होने के बाद 13 से 15 तक घर-घर भ्रमण कर छूटे हुए लोगों को फाइलेरिया की दवा खिलाएंगे। 3157399 जनसंख्या में लक्षित 2714224 जनसंख्या को आच्छादित करने के लिए कुल 3358 टीमों में प्रशिक्षित कर्मचारी लगाए गए हैं। इसके लिए 364 पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं। फाइलेरिया की गोली पांच से 15 वर्ष तक के व्यक्तियों को दो गोली और 15 वर्ष से ऊपर के व्यक्तियों को तीन गोली फाइलेरिया का खुराक और एक गोली एलबेंडाजोल का खुराक लेना है। कम आयु के बच्चों, गर्भवती महिलाएं, बीमार और वृद्ध लोगों को नहीं खाना है। इस दौरान सीएमएस डॉ. छोटेलाल, डॉ. आरके श्रीवास्तव, विपिन कुमार, जिला मलेरिया अधिकारी एसपी तिवारी, अंगद सिंह, विशाल सोनी, एसएल विश्कर्मा आदि मौजूद रहे।