फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   लोकतंत्र की मजबूती को शत प्रतिशत करे मतदान

लोकतंत्र की मजबूती को शत प्रतिशत करे मतदान

Wed, 15 Nov 2017 10:22 PM IST
Updated Wed, 15 Nov 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
लोकतंत्र की मजबूती को शत प्रतिशत करे मतदान
रुद्रपुर। मतदाताओं को जागरूक करने के लिए बुधवार को नगर में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में परिषदीय स्कूलों के छात्र और ब्लॉक कर्मचारियों ने मतदान में बढ़कर हिस्सेदारी की अपील की। इस दौरान उन्होंने लोगों से दारू, रुपये बाटने वालों की सूचना प्रशासन को देने को कहा।
विज्ञापन

रामजी सहाय पीजी कॉलेज से उपजिलाधिकारी रामबिलास ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। स्कूली बच्चे हाथ में स्लोगन लिखे पोस्टर लेकर निकले। नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए रैली तहसील परिसर में पहुंची। खंड शिक्षाधिकारी शैलेंद्र कुमार के नेतृत्व में शिक्षक रैली में शामिल हुए। तहसील में लोगों ने स्वच्छ मतदान का संकल्प लिया। इस मौके पर नायब तहसीलदार राहुल देव गुप्ता, विंध्यवासिनी पांडेय, समीरुल बेगम, उग्रसेन सिंह, मीरा गुप्ता, सत्यवान यादव, डॉ. अनुज श्रीवास्तव, मनोज भाटिया, दयाशंकर पांडेय, धर्मेंद्र सिंह, नौशाद खां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed