फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   चूहे की हरकत से फीडर ब्लॉस्ट

चूहे की हरकत से फीडर ब्लॉस्ट

Sat, 07 Oct 2017 10:43 PM IST
Updated Sat, 07 Oct 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
चूहे की हरकत से फीडर ब्लॉस्ट
देवरिया। चूहे की कारस्तानी से कई मोहल्ले की बिजली आठ घंटे तक गुल रही। दरअसल चूहा के घुसने से भुजौली फीडर ब्लॉस्ट कर गया। मॉर्निंग वॉक के लिए निकले लोग अंधेरा होने के कारण लौट गए। उमस और गर्मी ने दिक्कतों को बढ़ा दिया। ऑफिस और दुकान जाने की तैयारियों में लोग हलकान हो गए। बिजली आपूर्ति के बाद घरों में महिलाओं ने कामकाज शुरू किया।
विज्ञापन

रामलीला मैदान सब स्टेशन स्थित भुजौली फीडर में रात 1.30 बजे चूहा घुस गया। इसके चलते कुछ देर के बाद फीडर ब्लॉस्ट कर गया। भुजौली और हनुमान मंदिर फीडर से जुड़े इलाके के घरों में बिजली की आपूर्ति ठप हो गई। स्ट्रीट लाइट लैंप पोस्ट बुझने से सड़कों पर अंधेरा फैल गया। इन्वर्टर के सहारे किसी तरह रात बिताया। मॉर्निंग वॉक के लिए निकले बुजुर्ग और महिलाएं सड़क पर अंधेरा देख वापस लौट गईं। सुबह में कुछ देर के बाद टंकियों का पानी भी खत्म हो गया। इसके चलते लोग परेशान हो गए। बच्चों को स्कूल भेजने के लिए हैंडपंप के पानी से तैयार कराया। उमस और गर्मी ने दिक्कतों को और बढ़ा दिया। एसडीओ सचिन सिन्हा और जेई अमित प्रताप सिंह की देखरेख में सुबह आठ बजे से काम शुरू हुआ। मशक्कत के बाद सुबह 9.40 बजे बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed