फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   ट्रक ने तोड़े तीन विद्युत पोल, आफत में रही जान

ट्रक ने तोड़े तीन विद्युत पोल, आफत में रही जान

Fri, 06 Oct 2017 10:24 PM IST
Updated Fri, 06 Oct 2017 10:24 PM IST
विज्ञापन
ट्रक ने तोड़े तीन विद्युत पोल, आफत में रही जान
देवरिया। कसया की तरफ से आ रहे एक ट्रक ने मालवीय रोड पर विद्युत विभाग के तीन पोल को क्षतिग्रस्त कर दिया। लोगों की मानें तो चालक का ट्रक पर काबू नहीं था। एक पोल को टक्कर मारने के बाद ताबड़तोड़ तीन पोलों का निशाना बनाकर भाग निकला, इससे तारें झुक गईं। रातभर राहगीरों की जान आफत में रही। मोहल्ले के लोगों ने रतजगा कर वाहन चालकों को सुरक्षित राह बताया। सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची तो जरूर, लेकिन बिजली कटवाने की बात कह चली गई।
विज्ञापन

गुरुवार की रात 12.54 बजे के करीब कसया की तरफ से एक ट्रक आ रहा था। मोहनलाल रोड पर भारत गैस एजेंसी के पास एक पोल में टक्कर मार दिया। जोरदार आवाज होने पर पास में ही रहने वाले हरेंद्र सिंह गुल्लू की नींद टूट गई। बाहर आकर देखा तो चालक ट्रक लेकर तेजी से भाग रहा था। राकेश यादव और सोनू वर्मा भी आ गए। तब तक चालक भारत गैस एजेंसी से लेकर अंजुमन इस्लामिया के बीच तीनों पोलों में टक्कर मार चुका था। सभी पोल झुक गए और तार लटक गए। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर अपाची वाले पहुंचे, लेकिन बिजली कटवाने की बात कहकर चले गए। मोहल्ले के लोगों ने सुभाष चौक पर बैरीकेटिंग कर दी, ताकि दुर्घटना से लोगों को बचाया जा सके। ऐसे में कसया की तरफ जाने वाले वाहन चालकों को कोआपरेटिव चौराहे की तरफ से भेजा गया। शुक्रवार की सुबह बिजली विभाग के कर्मचारियों के आने के बाद मोहल्ले के लोगों ने चैन की सांस ली। रातभर बिजली गुल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed