फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   सरकार को बदनाम करने की साजिश बर्दाश्त नहीं

सरकार को बदनाम करने की साजिश बर्दाश्त नहीं

Fri, 15 Sep 2017 10:51 PM IST
Updated Fri, 15 Sep 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
सरकार को बदनाम करने की साजिश बर्दाश्त नहीं
देवरिया। बिजली की अघोषित कटौती से जनजीवन प्रभावित हो गया है। हिंदू युवा वाहिनी के नगर प्रभारी अमित मोदनवाल की अगुवाई में प्रतिनिधिमंडल अधिशासी अभियंता से मिला। अघोषित कटौती की वजह पूछा। हालांकि ठोस वजह नहीं बता सके। नगर प्रभारी अमित ने कहा कि योगी सरकार को बदनाम करने की साजिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं की जुटान शुक्रवार को दिन में 11 बजे मालवीय रोड स्थित कार्यालय में हुई। कार्यकर्ता पुलिस लाइंस स्थित अधिशासी अभियंता के दफ्तर में पहुंचे। नगर प्रभारी अमित मोदनवाल ने कहा कि लोकल फॉल्ट को दूर करने में जानबूझ कर देरी की जा रही है। रात की कटौती से नींद में खलल पड़ रही है। योगी सरकार की छवि खराब करने की साजिश रच रहे हैं। योगी सरकार की मंशा को विफल करने वालों को सबक सिखाने की चेतावनी दी। अधिशासी अभियंता संतोष कुमार ने बिजली आपूर्ति में सुधार लाने का आश्वासन दिया। इसके बाद कार्यकर्ता वापस लौट गए। प्रतिनिधिमंडल में राजू वर्मा, धनेश पासवान, सौरभ त्रिपाठी, बृजेश यादव, अर्जुन चौरसिया आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed