{"_id":"594410d44f1c1bcf478b4571","slug":"131497632980-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब कोलिए महिलाओं ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब कोलिए महिलाओं ने किया हंगामा
Updated Fri, 16 Jun 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। शराब की दुकान को लेकर महिलाओं ने गरुणपार मोहल्ले में हंगामा किया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची फोर्स ने मामले को शांत कराया। करीब डेढ़ माह से नाराज लोग दुकान हटाए जाने की मांग कर रहे हैं।
हाईवे से शराब की दुकान हटाए जाने के बाद एक दुकान शहर के गरुणपार मोहल्ले में चली गई। रेलवे मालगोदाम के पास प्लेटफॉर्म के दक्षिण तरफ देसी शराब की दुकान भी खुल गई। स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री, डीएम, एसपी, आबकारी विभाग से शिकायत की। आश्वासन तक प्रशासनिक अधिकारियों की कार्रवाई रह गई। शराब की दुकान से स्थानीय मोहल्लेवासी काफी परेशान हैं। शुक्रवार को भी लोगों ने हंगामा किया। शराब की दुकान को लेकर प्रदर्शन की सूचना पर पुलिस पहुंची और मामले को शांत कराया। मोहल्ले की कलावती, चंद्रवती, रीता देवी, दुर्गा, गोपाल सहित अन्य लोगों का कहना था कि जिस जगह पर शराब की दुकान खुली है, 50 मीटर की दूरी पर मंदिर है। कुछ ही दूर पर कोचिंग सेंटर और स्कूल है। आरोप है कि शराबियों से काफी परेशानी हो रही है। मोहल्ले में मारपीट, साइकिल चोर की घटना बढ़ गई है। आश्वासन के बाद लोग शांत हुए।