फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   130 vaccinated including cdo

जिला अस्पताल में सीडीओ समेत 130 लोगों को लगी वैक्सीन

Sat, 13 Mar 2021 11:53 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Mar 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
130 vaccinated including cdo
जिला अस्पताल में सीडीओ समेत 130 लोगों को लगी वैक्सीन
विज्ञापन

देवरिया। कोविड-19 टीकाकरण अभियान के तहत शनिवार को बुजुर्गों तथा बीमार लोगों का जिला अस्पताल केंद्र पर टीकाकरण हुआ। यहां कुल 130 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। लक्ष्य दो सौ लोगों के टीकाकरण का था, जिसमें 123 बुजुर्गों को वैक्सीन की पहली खुराक दी गई। जबकि सात लोगों ने दूसरी डोज ली। इनमें 83 पुरुष तथा 47 महिलाएं शामिल हैं। टीकाकरण के लिए एक टीम लगाई गई थी।

जनपद में शनिवार को एक केंद्र पर साठ वर्ष से ऊपर तथा 45 से 59 वर्ष तक के व्यक्ति जो को-मारविड (शुगर, हार्ट, बीपी आदि लंबी बीमारी) से ग्रसित हैं, को भी टीका लगा। यहां प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. आरके श्रीवास्तव, डॉ. राकेश पांडेय, चीफ फार्मासिस्ट उमेश मिश्र, पर्यवेक्षक विवेक कुमार सिंह, रामकुमार, एएनएम रेनू शर्मा, स्टाफ नर्स नीलम, वार्ड ब्वाय प्रिंस कुमार सिंह, आशा चंदा थापा तैनात रहीं। यहां सीडीओ शिवशरणप्पा जीएन, टीएसआई रामवृक्ष यादव, सनत गुप्ता, उमेश चंद तिवारी, राजेंद्र प्रसाद, किशोरी राय, सुधांशु, उमरावती देवी, जगदीश प्रसाद वर्मा, लल्लन मिश्र, अखिलेश, जगदीश प्रसाद, शर्मा, शिव कुमार मल्ल, शीतल प्रसाद, उमाशंकर लाल, वीरेंद्र पांडेय आदि को टीका लगाया गया। सभी को कोविसील्ड वैक्सीन दी गई। वैक्सीनेशन कार्य में प्रतिरक्षण सेल के अपर शोध अधिकारी राकेश चंद्र, मुकेश मिश्रा, प्रमोद यादव, मुकेश मिश्रा, भुनेश्वर शर्मा, अखिलेश जायसवाल आदि का विशेष सहयोग रहा। सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय, नोडल अधिकारी एसीएमओ डॉ. सुरेंद्र सिंह, सीएमएच एएम वर्मा, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एचके मिश्र, यूनिसेफ के डॉ. हसन फहीम, डब्ल्यूएचओ के एसएमओ डॉ. अंकुर सांगवान आदि ने केंद्र का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed