फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   13 trucks caught in over load

ओवरलोडिंग में 13 ट्रक पकड़े गए, जुर्माना वसूला

Thu, 23 Jun 2022 11:09 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
13 trucks caught in over load
ओवरलोडिंग में 13 ट्रक पकड़े गए, जुर्माना वसूला
विज्ञापन

देवरिया। आधी रात में चुपके से ओवरलोडिंग कर बालू सप्लाई करने वाले ट्रकों के खिलाफ खनन और संभागीय परिवहन विभाग ने अभियान चलाया। अधिकांश ट्रक बिहार से बालू लेकर यूपी में आए थे, जो पूर्वांचल के विभिन्न जनपदों के लिए जा रहे थे।
जिला खनन अधिकारी राज रंजन कुमार और एआरटीओ राजीव चतुर्वेदी ने रात में करीब नौ बजे से रात ढ़ाई बजे तक ओवरलोडिंग मोरंग बालू की ढुलाई करने वाले ट्रकों की चेकिंग की। जांच के दौरान 13 ट्रक पकड़े गए। इनमें सात बिहार से बालू लेकर बस्ती, संतकबीर नगर, गोरखपुर, देवरिया जा रहे थे। सभी को सदर कोतवाली भेज दिया गया। इन से 4.5 लाख रुपये की राजस्व की वसूली गई। जिला खन्न अधिकारी ने बताया कि ओवरलोडिंग कर बालू की ढुलाई करने वाले ट्रकों के अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन

15 माह में 66 लाख रुपये की वसूली
देवरिया। जिला खनन अधिकारी ने राज रंजन कुमार ने बताया कि पिछले साल 80 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इनसे 31.63 लाख रुपये की जुर्माना की वसूली गई थी। जबकि इस साल महज तीन माह में 91 ट्रकों को ओरलोडिंग में पकड़ा गया। इनसे 35.5 लाख रुपये जुर्माना वसूल किया गया है। उन्होंने बताया कि अगर कोई वाहन इंटर स्टेट ट्राजिस पास के नियमानुसार ओवरलोडिंग होने पर पचास रुपये प्रति घन मीटर की दर से जुर्माना वसूल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed