फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   13 found positive in deoria

28 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए

Wed, 08 Jul 2020 11:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
13 found positive in deoria
28 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए
विज्ञापन

देवरिया में 13, कुशीनगर में सात और महराजगंज में आठ संक्रमित मिले, रुद्रपुर सीओ भी शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। बुधवार को आई रिपोर्ट में 28 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इसमें देवरिया के 13, कुशीनगर के सात और महराजगंज के आठ मरीज शामिल हैं। अब देवरिया में संक्रमितों की कुल संख्या 298, कुशीनगर में 198 और महराजगंज में 239 हो गई है। देवरिया में 195, कुशीनगर में 118 और महराजगंज में 156 लोग स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। अब तक देवरिया और कुशीनगर में पांच-पांच और महराजगंज में तीन की मौत हो चुकी है।
देवरिया में बुधवार की सुबह आई रिपोर्ट में रुद्रपुुर के 57 वर्षीय सीओ, 32 वर्षीय सिपाही, 35 वर्षीय सीएचसी पर तैनात आशा वर्कर, भीखमपुुर रोड के रहने वाले 70 वर्षीय बुजुर्ग, सिवान के रहने वाले 40 वर्षीय शख्स की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। भाटपाररानी के बंकुल गांव निवासी 30 वर्षीय युवक कुवैत से एक जुलाई को लखनऊ आया। लखनऊ से बस से सलेमपुर फिर घर पहुंचा। बनकटा के खेमीपुर गांव निवासी कोलकत्ता से आए 20 वर्षीय युवक, भटनी के रायबारी गांव निवासी 50 वर्षीय शख्स नासिक से तीन जुलाई को ट्रेन से गोरखपुर आया। गोरखपुर से बस से भरथुुआ आया। यहां से अपने बेटे के साथ बाइक से घर गया। इनकी लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बनकटा के सिकरहटा गांव निवासी 45 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह अपने संक्रमित बेटे के संपर्क में आई थी। सिकरहटा गांव के रहने वाली 44 वर्षीय महिला, 18 वर्षीय युुवती, 19 वर्षीय युवती की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसी गांव का संक्रमित युवक एक गांव के एका शादी में शामिल हुुआ था। तीनों महिलाएं वहीं इसके संपर्क में आई थीं। भटनी नगर के हरिकीर्तन मोहल्ला निवासी 28 वर्षीय युवक 25 जून को अपनी गाड़ी से अपने मामा-मामी के साथ दिल्ली से घर आया। युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने बताया कि 13 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सभी संक्रमितों को कोविड-19 अस्पताल में भर्ती किया गया है। इनके संपर्क में रहने वालों का पता कर सैंपलिंग कराई जाएगी।
विज्ञापन

इनसेट
शादी में शामिल हुआ था संक्रमित युवक
देवरिया। बनकटा के सिकरहटा गांव में पांच लोग संक्रमित हो चुके। पहले एक युवक संक्रमित मिला था। वह गांव में आयोजित एक शादी समारोह में गया था। इसके संपर्क में आने से एक ही परिवार की तीन महिलाएं संक्रमित हो गईं हैं। जबकि युुवक की मां की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इस शादी में वह गांव के कई लोगों के संपर्क में आया हैं और भोजन भी रिश्तेदारों को कराया था। इसको लेकर गांववालों में दहशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संक्रमितों में सीएमओ कार्यालय का कर्मचारी भी शामिल
पडरौना(कुशीनगर)। जिले में बुधवार को सीएमओ कार्यालय के कर्मचारी समेत सात नए संक्रमित मिले हैं। संक्रमित मरीजों को लक्ष्मीपुर के अटैच एल वन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जिन सात नए मरीजों की रिपोर्ट आई, उनमें कप्तानगंज क्षेत्र के घोड़ादेउर, फाजिलनगर क्षेत्र के जोकवा बाजार, महुअवा खुर्द, दुदही क्षेत्र के जंगल घोरठ और पडरौना नगर के मरीज शामिल हैं। संक्रमण के डर से सीएमओ दफ्तर के कई अधिकारी-कर्मचारी दफ्तर ही नहीं आए। सीएमओ कार्यालय को मंगलवार रात में ही सैनिटाइज किया गया था। यह जानकारी सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता ने दी। वर्तमान में 70 एक्टिव केस हैं।

महराजगंज में अब भी 80 एक्टिव केस
महराजगंज। बुधवार को जिले में आठ कोरोना पॉजिटिव मिले। साथ ही चार लोगों ने कोरोना से जंग जीत ली है। संक्रमितों को कोविड अस्पताल पुरैना में भर्ती किया गया है। उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आई.ए. अंसारी ने बताया कि आठ लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनके नमूने जांच के लिए छह जुलाई को भेजे गए थे। रिपोर्ट आठ जुलाई को आई। इनमें से एक रमपुरवां, एक रमपुरवां बुजुर्ग, दो बसहिया बुजुर्ग, एक जंगल गुलरिहां, एक सेमरहनी धरईची, एक सौरहां बुजुर्ग का रहने वाला है। इन सभी को कोविड अस्पताल पुरैना भेज दिया गया है। इसके अलावा एक कंहरिया बुजुर्ग, एक कोटवा बिरईचा, दो पिपराकाजी के रहने वाले डिस्चार्ज हुए हैं। जिले में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 80 है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed