फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   13 booked in rampage

मतदान के दिन हुई मारपीट में 13 लोगों पर बलवा का केस दर्ज

Thu, 20 May 2021 11:07 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 May 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
13 booked in rampage
मतदान के दिन हुई मारपीट में 13 लोगों पर बलवा का केस दर्ज
विज्ञापन

भाटपाररानी। थाना क्षेत्र के ग्राम धनौती में पंचायत चुनाव में मतदान के दिन 26 अप्रैल को दो प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच हुई मारपीट में पुलिस ने बुधवार देर रात 13 लोगों पर मारपीट करने व बलवा का केस दर्ज कर लिया है।

ग्राम धनौती में 26 अप्रैल को दो प्रत्याशियों गुलाब चंद यादव व छोटे लाल यादव के समर्थकों के बीच शाम छह बजे मारपीट हो गई थी। पुलिस ने छोटेलाल के समर्थक प्रमोद यादव की तहरीर पर बुधवार की देर रात 13 लोगों पर बलवा का केस दर्ज कर लिया। इसमें गुलाब चंद यादव, सुभाष चंद्र यादव, विजय उर्फ टिंकू, सुनील यादव, अनिल यादव, विकास, आनंद, पंकज उर्फ पिंटू, परमहंस, अरुण उर्फ बबलू, वरुण निवासी गण ग्राम धनौती थाना भाटपाररानी तथा धीरज व मुरलीधर निवासी ग्राम जावाडीह थाना खामपार सम्मिलित हैं। एसओ चंद्रभान सिंह ने बताया कि प्रमोद यादव की तहरीर पर 13 लोगों पर मारपीट, धमकी देने व बलवा का केस दर्ज किया गया है। पहले पक्ष की तरफ से भी पहले ही मारपीट का केस दर्ज किया जा चुका है। घटना की विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed