{"_id":"6952c3a74ce99e3e980324e7","slug":"125-lakh-duped-on-pretext-of-sending-abroad-deoria-news-c-208-1-sgkp1011-171266-2025-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: विदेश भेजने का झांसा देकर 1.25 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: विदेश भेजने का झांसा देकर 1.25 लाख की ठगी
Mon, 29 Dec 2025 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 29 Dec 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
एकौना। क्षेत्र के भिरवा गांव निवासी एक शख्स से एजेंट ने विदेश में वाहन चालक की नौकरी दिलाने का झांसा देकर 1.25 लाख रुपये ठग लिए। इस मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मदनपुर निवासी आरोपी एजेंट के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
भिरवा गांव निवासी शिव प्रताप यादव ने न्यायालय में वाद दाखिल कर बताया कि उनके पिता संगम यादव विदेश में चालक का काम करने के लिए प्रयासरत थे। इसी बीच उनकी मुलाकात मदनपुर कस्बा निवासी एक एजेंट से हुई। वह विदेश भेजने का काम करता है। उसने कहा कि वह सउदी अरब में चालक का काम दिलवा देगा। इसके लिए उसने 1.25 लाख रुपये की डिमांड की। इसके बाद उसने आठ जून-2025 को एजेंट के खाते में ऑनलाइन 49000 और 20 जून को 40 हजार रुपये सहित तय रकम दे दिया।
उसके एजेंट ने जुलाई में विदेश भेजने की बात कही। माह जुलाई में वह टाल मटोल करने लगा। जब एजेंट ने उसके पिता को विदेश नहीं भेजा तो उसने रकम वापस करने की मांग की जिस पर एजेंट ने मना कर दिया। उसके घर जाने पर वह मोबाइल बंद कर फरार है।
विज्ञापन
एजेंट गिरोह बना कर कई लोगों से विदेश भेजने के नाम पर ठगी कर चुका है। इसके बारे में उसने पुलिस को सूचना दिया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर सोमवार को मदनपुर कस्बा निवासी नासिर अली के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है।