फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   1.25 crore ofr azadnagar

Deoria News: 1.25 करोड़ रुपये से बदलेगी आजाद नगर वार्ड की सूरत

Sun, 10 Mar 2024 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 10 Mar 2024 12:17 AM IST
विज्ञापन
1.25 crore ofr azadnagar
पं. दीन दयाल उपाध्याय नगर विकास योजना से अवमुक्त हुआ धन
विज्ञापन

एमएलसी डॉ. रतनपाल के प्रयास से कार्य को मिली स्वीकृति
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। नगर के आजाद नगर वार्ड की सूरत 1 करोड़ 25 लाख रुपये से बदलेगी। पं. दीन दयाल उपाध्याय नगर विकास योजना के अनुदान से नगर पंचायत में कार्य कराने के लिए धन प्राप्त हुआ है। प्रदेश के कई जिले में कार्य कराने के लिए जारी बजट में नगर पंचायत रुद्रपुर को भी शामिल किया गया है।

शनिवार को एमएलसी डॉ. रतनपाल सिंह ने बताया कि उनके प्रस्ताव पर नगर विकास के अनु सचिव मोहम्मद वासिफ ने कार्य कराने का आदेश जारी किया है।
एमएलसी ने बताया कि नगर के वार्डों में सड़क और नाली की समस्या को देखते हुए कई प्रस्ताव स्वीकृत कराए जाने का प्रयास किया जा रहा है। आजाद नगर वार्ड में चार अलग जगहों पर सीसी रोड और नाली का निर्माण कराने के लिए धन निर्गत हुआ है। 125 लाख में एक करोड़ रुपये पहले फेज में जारी कर दिए गए हैं। जल्द ही शिलान्यास कर निर्माण कार्य प्रारंभ हो जाएंगे। जल्द ही कई सड़कों की काया बदलने के लिए धन आवंटित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed