{"_id":"65ecaedd285fd7787806ed14","slug":"125-crore-for-dirgheshwar-nath-temple-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-121060-2024-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: 1.25 करोड़ रुपये से दीर्घेश्वर नाथ मंदिर का होगा जीर्णोद्धार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: 1.25 करोड़ रुपये से दीर्घेश्वर नाथ मंदिर का होगा जीर्णोद्धार
Sun, 10 Mar 2024 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 10 Mar 2024 12:17 AM IST
विज्ञापन
फोटो समाचार
राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने भाजपा नेताओं के साथ भूमि पूजन कर किया शिलान्यास
मंदिर के महंत जगरनाथ दास महराज ने प्रदेश सरकार समेत राज्य मंत्री का जताया आभार
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने मंदिर के महंत जगरनाथ महराज के साथ शनिवार को दीर्घेश्वर नाथ मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए भूमि पूजन कर एक करोड़ 25 लाख 91 हजार रुपये से होने वाले निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि दीर्घेश्वर नाथ मंदिर काफी दिनों से उपेक्षित महसूस कर रहा था। इसके लिए मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर अवगत कराया गया था। इसको संज्ञान में लेते हुए शासन ने प्रथम किस्त के रूप में 75 लाख रुपये अवमुक्त कर दिया गया है।
शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने कहा कि देश और प्रदेश में भाजपा सरकार लगातार विकास कार्य कर रही है। बाबा दीर्घेश्वर नाथ पौराणिक मंदिर है। लाखों लोगों की आस्था का केंद्र है। इसी प्रांगण में पार्वती सरोवर जो हजारों वर्ष प्राचीन है। जो काफी दिनों से उपेक्षित महसूस कर रहा था। इसको देखते हुए हमने पर्यटक मंत्री को पत्र लिखकर पार्वती सरोवर का सुंदरीकरण एवं धर्मशाला निर्माण के लिए अनुरोध किया था। इसको संज्ञान में लेते हुए शासन की ओर से बाबा दीर्घेश्वर नाथ मंदिर के पर्यटन विकास के कार्य के लिए वर्ष 2023-24 में एक करोड़ 25 लाख 91 हजार रुपये की स्वीकृति की गई है।
इसमें प्रथम किस्त के रूप में 75 लाख रुपये अवमुक्त कर दिया गया है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। इसके बाद यह मंदिर स्वच्छ और सुंदर दिखने लगेगा। इस दौरान डॉ. प्राण रंजन जिला पर्यटन अधिकारी, कनिष्ठ सहायक कृष्ण कुमार मिश्र, यूपीपीसीएल के अवर अभियंता घनश्याम मिश्रा, मंडल अध्यक्ष अमर दत्त यादव, अभिषेक प्रताप मल्ल, हाकिम सिंह, रत्नेश कुमार मिश्रा, रजवंत सिंह, अवधेश यादव, पंकज चौधरी, रामेश्वर सिंह, संजय तिवारी, राजू वर्मा आदि मौजूद रहे।