{"_id":"67eed3894930de121700c63e","slug":"1224-waqf-properties-marked-619-government-properties-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-150785-2025-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: वक्फ की 1224 संपत्तियां चिह्नित, 619 सरकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: वक्फ की 1224 संपत्तियां चिह्नित, 619 सरकारी
Thu, 03 Apr 2025 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 03 Apr 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
देवरिया सदर में 801 और सलेमपुर तहसील में 415 जमीन वक्फ संपत्ति के रूप मे चिह्नित
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। राष्ट्रीय पोर्टल वामिक पर जिले में वक्फ की घोषित 1224 संपत्तियों का रिकॉर्ड दर्ज है। जबकि जिला में वक्फ की 619 संपत्तियां सरकारी मिली हैं। विभाग से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक सबसे अधिक सदर तहसील क्षेत्र में वक्फ की 801, सलेमपुर में 415, रुद्रपुर 6, बरहज में 2 संपत्ति है। भाटपार रानी तहसील में वक्फ की जमीन को शून्य दर्शाया गया है। इसमें खेतीहर भूमि के अलावा आवासीय भूखंड शामिल हैं।
विभाग का कहना है कि विभाग की ओर से पोर्टल पर दर्ज संपत्तियों का तहसील के अभिलेखों से मिलान कराया जा रहा है। सत्यापन में वक्फ बोर्ड की संपत्तियां बेनामी पाए जाने पर सरकार उसे कब्जे में ले लेगी। वक्फ संपत्तियों की अनुमानित कीमत एक अरब रुपये से अधिक बताई जा रही है।
शहर के मालवीय रोड स्थित अंजुमन ईदगाह, सीसी रोड का कब्रिस्तान समेत दर्जनों वक्फ बोर्ड की संपत्तियां विभाग के आंकड़ों में दर्ज की गई हैं। इसी तरह सलेमपुर, रामपुर कारखाना, पथरदेवा, देसही देवरिया, रुद्रपुर, बरहज, भटनी, लार क्षेत्र में भी दर्जनों संपत्तियां दर्ज की गई है। इन संपत्तियों में कृषि योग्य भूमि से लेकर आवासीय भूखंड और दुकानें भी शामिल है। इन संपत्तियों का संचालन बोर्ड के निर्देशानुसार जिला अल्पसंख्यक विभाग करता है।
विज्ञापन
....
कोट
विभाग के आंकड़ों के मुताबिक देवरिया में वक्फ की 1224 संपत्तियां दर्ज है। इन संपत्तियों का मूल्यांकन नहीं किया गया है। इस जमीन का रखरखाव कमेटी के लोग करते हैं। राष्ट्रीय पोर्टल वामिक पर दर्ज बाहर की संपत्तियों डिलीट करने के लिए शासन को पत्र भेजा गया है।
-आशुताष पांडेय, जिला अल्पंख्यक कल्याण अधिकारी