{"_id":"5bd4a019bdec221c337887e0","slug":"121540661273-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक क्लिक पर दिखेगी मदिरा की दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक क्लिक पर दिखेगी मदिरा की दुकानें
Updated Sat, 27 Oct 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक क्लिक पर दिखेगी शराब की दुकानें
- एक्साइज मैप इंट्री ऐप पर अपलोड हो रहा दुकानों की ब्योरा
- दुकानों की दूरी, रूट चार्ज और आमदनी की होगी जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। शराब की दुकानों का ब्योरा अब ऑनलाइन दिखेगा। एक क्लिक पर दुकानों की पूरी जानकारी हो सकेगी। एक्साइज मैप इंट्री ऐप पर दुकानों का ब्योरा अपलोड किया जा रहा है।
शराब की दुकानों की कम दूरी दिखा लोग नई दुकान अफसरों की मिलीभगत से खोल लेते थे। जांच के लिए अगर कोई बाहरी टीम आती थी तो बिना स्थानीय अफसरों की मदद से दुकानों पर नहीं जाती थी। लेकिन, अब ऐसा नहीं होगा। लखनऊ बैठे अफसर एक्साइज मैप इंट्री ऐप के जरिए दुकानों की लोकेशन जान सकेंगे। जिले की 335 मदिरा दुकानों में 250 दुकानों का ब्योरा अपलोड हो चुका है। ऐप पर दुकानों की बिक्री और लाइसेंस फीस का भी डाटा अपलोड किया जाएगा। अन्य दुकानों की अपलोडिंग की कार्रवाई चल रही है। इसके लिए आबकारी निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। अगले महीने तक इस कार्य को पूरा कर लिया जाएगा। जिला आबकारी अधिकारी अश्वनी कुमार ने बताया कि एक्साइज मैप इंट्री ऐप पर सभी दुकानों का रूट चार्ट और ब्योरा अपलोड किया जा रहा है। दुकानों की लाटरी या गोपनीय जांच के दौरान मदद मिलेगी और परदर्शिता बरकरार रहेगी।