फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   डाककर्मियों ने किया अर्धनग्न प्रदर्शन

डाककर्मियों ने किया अर्धनग्न प्रदर्शन

Thu, 31 May 2018 10:45 PM IST
Updated Thu, 31 May 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
डाककर्मियों ने किया अर्धनग्न प्रदर्शन
राष्ट्रीय ग्रामीण डाक सेवक संघ ने प्रधान डाक घर पर अर्धनग्न होकर प्रदर्शन कर विरोध जताया। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। सातवें वेतन आयोग की संस्तुतियों का लाभ नहीं दिए जाने से नाराज ग्रामीण डाक कर्मचारियों ने गुरुवार को अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। प्रधान डाकघर परिसर में धरने पर बैठे डाक कर्मचारियों ने नौ दिनों से चल रहे आंदोलन के प्रति जिम्मेदारों की अनदेखी पर नाराजगी जताई। आंदोलन को उग्र रुप देने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

अर्धनग्न प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे प्रांतीय अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ने कहा कि गांव-गांव तक समय से डाक पहुंचाने वाले कर्मचारियों की अनदेखी चिंताजनक है। 22 मई से डाक कर्मचारी आंदोलित है, मगर किसी भी जिम्मेदार ने सुध लेने में रुचि नहीं दिखाई है। ग्रामीण डाक कर्मचारियों को नियमित करने के लिए कोर्ट का भी आदेश हो चुका है, बावजूद टालमटोल किया जा रहा है। सरकार की मनमानी अब आगे नहीं चलेगी। धरना स्थल पर डाक कर्मचारी ने शर्ट उतार कर सरकार विरोधी नारे लगाए। लंबित मांगों को शीघ्र पूरा करने की आवाज बुलंद की। प्रदर्शन में अखिलेश मिश्र, रवींद्र सिंह, महेंद्र यादव, उपेंद्रनाथ मिश्र, वीरेंद्र शुक्ला, सत्यपाल, भास्कर पांडेय, दयानंद, चंद्रिका बरनवाल, अजय सिंह, आशीष दुबे, रजनीकांत, तेजबहादुर, राजकिशोर, हाकिम, उमेश, सूर्यनाथ सिंह, अशोक, चंद्रप्रकाश पांडेय, हरिशंकर तिवारी, गोविंद सिंह, आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed