फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   हड़ताल वापसी पर बिफरे वकील

हड़ताल वापसी पर बिफरे वकील

Sat, 06 Jan 2018 11:06 PM IST
Updated Sat, 06 Jan 2018 11:06 PM IST
विज्ञापन
हड़ताल वापसी पर बिफरे वकील
दिवानी में अध्यक्ष के कक्ष में तालाबंदी करतें वकील - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। हड़ताल वापसी पर दीवानी न्यायालय परिसर में शनिवार को गहमागहमी रही। कुछ वकीलों ने आरोप लगाया गया कि मामला एसपी से था और समझौता डीएम से कर लिया गया। अधिवक्ताओं को विश्वास में नहीं लिया गया। हड़ताल वापसी के विरोध में जमकर नारेबाजी भी हुई। संघ भवन में ताला लगाने की भी बात कही जा रही है। हालांकि जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष विद्यासागर मिश्र ने इससे इंकार किया है। बताया कि ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है।
विज्ञापन

19 दिसंबर को सदर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस के दिन कुछ वकील डीएम सुजीत कुमार से अधिवक्ता कन्हैया मिश्रा की जमीन से कब्जा हटाने की मांग करने गए थे। वकीलों और डीएम के बीच बातचीत चल ही रही थी कि एसपी राकेश शंकर बीच में पड़ गए। वकीलों से अभ्रद भाषा में बात की। इससे नाराज सदर तहसील के वकीलों ने उस दिन एसपी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मोर्चा खोल दिया था। एसपी के तबादले की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे थे। जिले भर के वकीलों ने सदर तहसील के वकीलों के आंदोलन का समर्थन दिया था। शुक्रवार को डीएम और एडीएम की मौजूदगी में जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष विद्यासागर मिश्र और मंत्री राधाकृष्ण शुक्ल आदि ने बैठक की थी। डीएम ने वकीलों के खिलाफ दर्ज मुकदमा वापसी और कन्हैया मिश्रा की जमीन से कब्जा हटवाने के आश्वासन के बाद संघ के अध्यक्ष ने हड़ताल को समाप्त करने की घोषणा की थी। शनिवार को सुबह जब दीवानी और कलेक्ट्रेट के वकील एकत्र हुए तो इस फैसले पर आक्रोशित हो गए। वकीलों ने कहा कि जब मामला एसपी के तबादले का था तो डीएम के साथ बैठक क्यों की गई। इसके विरोध में नारेबाजी भी करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed