फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   युवाओं का बसेरा, चर्चाओं में हो गया सवेरा

युवाओं का बसेरा, चर्चाओं में हो गया सवेरा

Thu, 04 Jan 2018 11:34 PM IST
Updated Thu, 04 Jan 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
युवाओं का बसेरा, चर्चाओं में हो गया सवेरा
देवरिया के बरपार गांव में जागृति यात्रा में शामिल युवाओं की टोली ने रात में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर गीत संगीत का लुत्फ उठाया। - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

देवरिया। जागृति यात्रा में शामिल युवाओं की टोली ने बरपार पहुंचकर बुधवार को दिन में जहां उद्यमिता बढ़ाने के तरीकों पर विचार मंथन किया, वहीं शाम से रात का वक्त सांस्कृतिक गतिविधियों के बीच गुजारा। विभिन्न प्रांतों से आए युवाओं के बीच बरवार के ग्रामीण परिवेश की चर्चा सोते वक्त तक चली। रातभर की बतकही में उन्हें पता ही नहीं चला कि कब सवेरा हो गया।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के लिए विशेष मंच सजा था। भारतीयता की झलक पेश करती सज्जा वाले मंच पर हुई प्रस्तुति में से कई लोकजीवन पर आधारित थीं। गीत-संगीत में देसी-विदेशी धुनों के मिश्रण ने जीवंतता का ऐसा राग पेश किया कि आठ हजार किलोमीटर की यात्रा का हिस्सा बने युवा अब तक के सफर की थकान भूल बैठे। देर रात तक जुड़ी इस महफिल में प्रस्तुति देने वालों और दर्शकों के बीच जोश की ताल का ऐसा मेल बैठा कि कई दर्शक दीर्घा में ही थिरकने लगे। यही नहीं यात्रा के गवाह बने विदेशियों को भी भारतीय साज और आवाज का यह संगम बेहद भाया। नींद भुलाकर अधिकांश ने इन प्रस्तुतियों का पूरा आनंद लिया। उद्यम बढ़ाने के मकसद पर आधारित इस खास यात्रा की 10वीं वर्षगांठ पर ‘अमर उजाला’ मीडिया पार्टनर की भूमिका में है। बृहस्पतिवार की सुबह जागृति यात्रियों का यह काफिला विशेष बसों से गोरखपुर रवाना हुआ। गोरखपुर से विशेष ट्रेन में सवार हुए यात्रियों का अगला पड़ाव दिल्ली है, जहां शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन का भ्रमण प्रस्तावित है।
विज्ञापन


ठंड पर भारी पड़ा युवाओं का जोश
बरपार में 24 घंटे से ज्यादा का वक्त गुजारने वाले जागृति यात्रा के युवाओं को ग्रामीण परिवेश ने ऐसा लुभाया कि थकान और नींद की परवाह किए बिना वे न सिर्फ बुधवार देर रात तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लेते रहे बल्कि उन्होंने इस रतजगे में ठंड को भी हावी नहीं होने दिया। मौसम विज्ञानियों की मानें तो बुधवार शाम तक देवरिया का न्यूनतम तापमान सात डिग्री था लेकिन रात में तेज हुई शीतलहर की रफ्तार से बृहस्पतिवार भोर तक तापमान में और गिरावट आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed