{"_id":"5a452e464f1c1bce408bfb79","slug":"121514483270-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढ़ी कपकपी, जनजीवन प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बढ़ी कपकपी, जनजीवन प्रभावित
Updated Thu, 28 Dec 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
अाआग तापते लाोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। ठंड का कहर बढ़ गया है। गुरुवार को सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। लोग घरों में रजाई में दुबके रहे। जरूरी काम निपटा कर लोगों ने फिर घरों की ओर रुख कर लिया। इंटर तक के स्कूलों में 29 दिसंबर तक छुट्टी है, लेकिन कोचिंग सेंटर बदस्तूर चल रहे हैं। ऐसे में कड़ाके की ठंड में बच्चों को सुबह-सुबह तक कोचिंग जाना पड़ रहा है। ठंड का असर सरकारी दफ्तरों में भी दिखा। दोपहर के बाद अधिकांश कुर्सियां खाली हो गईं। बाबू कुर्सी पर बैठने की बजाय अलाव का आनंद लेने में मशगूल रहे। दिन में भी वाहन चालकों को लाइट जलाकर चलना पड़ा।
बुधवार को सूर्यदेव के दर्शन के बाद उम्मीद जागी थी कि गुुरुवार को मौसम सुहाना हो जाएगा। सुबह के वक्त घने कोहरे ने उम्मीदों पर पानी फेर दिया। सुबह से लेकर शाम तक सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। मजदूर वर्ग के लोगों को खासा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ज्यादा जरूरी होने पर ही लोग घरों से निकल रहे हैं। सड़कों पर शाम होते ही सन्नाटा पसर गया। बाजारों में भी सामान्य दिनों की अपेक्षा लोगों की भीड़ कम देखी गई। दुकानदारों का व्यवसाय प्रभावित रहा। सुबह न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इसकी वजह से ठिठुरन चरम पर पहुंच गई। कई कपड़े पहन लेने के बावजूद ठिठुरन से निजात नहीं मिल पा रही थी।
इस तरह गिर रहा तापमान
दिन न्यूनतम अधिकतम
सोमवार 11 24 डिग्री से.
मंगलवार 9 25 डिग्री से.
बुधवार 9 24 डिग्री से.
गुरुवार 11 24 डिग्री से.
गेहूं के लिए फायदेमंद कोहरा
कोहरे का प्रकोप बढ़ने से किसानों के चेहरे पर चमक आ गई है, क्योंकि गेहूं के लिए यह फायदेमंद है। कोहरे से गेहूं की फसल की अच्छी पैदावार होती है। जिला कृषि अधिकारी विकेश पटेल ने बताया कि गेहूं के लिए कोहरा मुफीद साबित होगा। हां, यदि पाला ज्यादा पड़ेगा तो किसानों को गेहूं की सिंचाई करनी पड़ेगी। आलू और दलहन की फसल के लिए यह कोहरा नुकसानदायक है। आलू और दलहन की फसल बचाने के लिए किसानों को खेतों की सिंचाई करनी होगी। रुद्रपुर, एकौना के किसान श्यामलाल ने बताया कि धान की फसल बाढ़ की भेंट चढ़ गई थी। कोहरा नहीं पड़ने से गेहूं की फसल पर चौपट होती दिख रही थी, लेकिन भगवान ने किसानों की सुन ली।
विज्ञापन
रोडवेज की कमाई पर असर
कोहरे ने रोडवेज की कमाई पर भी असर डाला है। पहले की अपेक्षा कम यात्री निकल रहे हैं। बसों की सीट खाली रह रही है। कोहरे के कारण अधिकांश बसें निर्धारित दूरी भी पूरी नहीं कर पा रही हैं। देवरिया डिपो के पास 174 बसें हैं। इनमें रोडवेज की 71 बसें हैं। बाकी अनुबंधित बसें हैं। सामान्य दिनों में एक दिन में बसों से रोडवेज को 17 से 18 लाख रुपये की कमाई होती थी, लेकिन ठंड का कहर पड़ते ही रोडवेज की कमाई पर भी असर पड़ने लगा है। मौजूदा समय में तीन से चार लाख रुपये की कमाई हो रही है। रोडवेज के एआरएम रत्नेश उपाध्याय ने बताया कि कोहरे के कारण बसों का संचालन प्रभावित हुआ है।