फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   खेलकूद में गोरखपुर का रहा दबदबा, जिले को दूसरा स्थान

खेलकूद में गोरखपुर का रहा दबदबा, जिले को दूसरा स्थान

Sat, 07 Oct 2017 10:43 PM IST
Updated Sat, 07 Oct 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
खेलकूद में गोरखपुर का रहा दबदबा, जिले को दूसरा स्थान
देवरिया। कृषक विद्या मंदिर गड़ेर में खेलकूद प्रतियोगिता का समापन शनिवार को हुआ। 800 मीटर बालिका सीनियर में गोरखपुर की कुशीनगर की साधना निषाद को प्रथम और पूनम निषाद को द्वितीय, 1400 मीटर में गोरखपुर की साधना निषाद को प्रथम और देवरिया की नीतू यादव को द्वितीय, 5000 मीटर में कुशीनगर की पूनम निषाद को प्रथम, देवरिया की पूजा पांडेय को द्वितीय स्थान मिला। जूनियर बालिका 800 मीटर दौड़ में गोरखपुर की रुपा गोंड, देवरिया की बृजा शर्मा द्वितीय, गोला क्षेपण में देवरिया की नेहा साहनी को प्रथम और महाराजगंज की रूमा गुप्त को द्वितीय, बालक 200 मीटर में गोरखपुर के श्रवण मिश्र, देवरिया के दुर्गेश सोनकर द्वितीय, 400 मीटर में देवरिया के दुर्गेश सोनकर को प्रथम, गोरखपुर के श्याम सुंदर द्वितीय, 800 मीटर बालक में गोरखपुर के अमित यादव प्रथम, महाराजगंज के सोनू कुमार द्वितीय स्थान पर रहे। प्रतियोगिता में 259 अंक हासिल कर गोरखपुर प्रथम, देवरिया को 250 अंक और कुशीनगर को 166 अंक मिला। मुख्य अतिथि संयुक्त शिक्षा निदेशक वाईएन सिंह ने पुरस्कृत किया। इस दौरान डीआईओएस शिवचंद राम, जितेंद्र सिंह, रमेश चंद्र सिंह, शिवानंद नायक, विपिन बिहारी यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed