{"_id":"59cbdb674f1c1bda538b4a92","slug":"121506532199-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रहली बार महिला बनी प्राथमिक शिक्षक संघ की अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रहली बार महिला बनी प्राथमिक शिक्षक संघ की अध्यक्ष
Updated Wed, 27 Sep 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलेमपुर। बीआरसी पर बुधवार को उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ सलेमपुर इकाई की ओर से शिक्षोन्नयन गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें संगठन के पदाधिकारियों का चुनाव किया गया। सईदा खातून को अध्यक्ष और विजय मिश्र को मंत्री पद के लिए सर्वसम्मत से चुना गया।
जिलाध्यक्ष अनिल कुमार भारती ने कहा कि शिक्षक अपने कार्य के प्रति जागरूक रहें। बच्चों के भविष्य को संवारने में शिक्षकों की अहम भूमिका रहती है। छात्र कल के भविष्य हैं। उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ न किया जाए। जिला मंत्री विजय सिंह ने पुरानी पेंशन बहाली को लेकर संगठन के नेतृत्व में पांच अक्टूबर को होने वाले धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने की शिक्षकों से अपील की। इसके बाद उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ इकाई सलेमपुर का सर्वसम्मत से चुनाव किया गया। महिला शिक्षिका सईदा खातून को अध्यक्ष, विजय कुमार मिश्र को मंत्री और विवेक सिंह को कोषाध्यक्ष बनाया गया। महिला शिक्षिका सईदा खातून के अध्यक्ष बनते ही अन्य महिला शिक्षक खुशी से झूम उठी। इस दौरान शिवाकांत मिश्र, सैयद अली, प्रेमचंद यादव, वीरेंद्र प्रताप यादव, मनोज मिश्र, रमेश तिवारी, प्रवीण आदि मौजूद रहे।