फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   जलस्तर घटने से धंसने लगे पानी से घिरे मकान

जलस्तर घटने से धंसने लगे पानी से घिरे मकान

Wed, 30 Aug 2017 10:49 PM IST
Updated Wed, 30 Aug 2017 10:49 PM IST
विज्ञापन
जलस्तर घटने से धंसने लगे पानी से घिरे मकान
रुद्रपुर/एकौना। दस दिनों से बाढ़ के पानी से घिरे मकान जलस्तर घटने के साथ धंसने लगे हैं। भीषण त्रासदी झेल रहे दोआबा के 52 गांव के लोगों की जान खतरे में पड़ी है। मकान की छतों पर ठौर बना रखे लोगों को मकान के साथ पानी में समां जाने का खतरा बढ़ता जा रहा है। कई गांवों में बाढ़ पीड़ितों की मकान में दरार पड़ गए हैं।
विज्ञापन

बुधवार को गोर्रा 71.20 और राप्ती 70.90 मीटर पर बह रही थी। नदियों के घटते जलस्तर से गांवों में बदबू उठने लगी है। बाढ़ के पानी से घिरे बेलवा दुबौली, नरायनपुर, बहोरा दलपतपपुर, पचरूखा, एकौना, भेड़ी, बैदा, ईश्वरपुरा, बकरूआ, लालपुर परसिया गांव में मकानों में दरार पड़ने लगे हैं। बाढ़ के पानी में डूबे गांवों में अधिकांश लोग छतों पर ही शरण लिए हैं। झोपड़ी में रहने वाले बंधों पर शरणार्थी का जीवन जी रहे हैं। अनुसा गांव के हरेराम साहनी, जयकिशुन, बैदा के किशोर, बलराम साहनी, विनोद पासवान आदि का परिवार छतों पर जिंदगी गुजार रहा है। उन्होंने कहा कि रात में अक्सर मकानों के गिरने का खतरा बना रहता है। बंधों पर जगह नहीं होने के कारण घर नहीं छोड़ रहे हैं। गांवों में फैली गंदगी से महामारी फैलने की आशंका बनी है। बाढ़ में घिरे लोगों ने प्रशासन से सुरक्षित स्थानों पर शरण दिलाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed