{"_id":"595bc8ff4f1c1bcc3a8b45f7","slug":"121499187455-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन चोरी की बाइक के साथ दो चोर धराए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन चोरी की बाइक के साथ दो चोर धराए
Updated Tue, 04 Jul 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एकौना। कई जनपदों में बाइक चोरी की घटना को अंजाम दे चुके दो शातिर चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से चोरी की तीन बाइकें बरामद हुईं। पुलिस ने उनका चालान कर दिया। मामले में पुलिस पूछताछ के सहारे दूसरे बाइक चोरों को पकड़ने के फिराक में लगी है।
पुलिस अधीक्षक राजीव मल्होत्रा के निर्देश पर थानाध्यक्ष आरपी सिंह सोमवार की शाम करहकोल बंधे के तिराहे पर वाहनों की जांच कर रहे थे। थानाध्यक्ष ने बताया कि जांच के दौरान दो युवक बाइक से संदिग्ध हालत में मिले। पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। जांच के दौरान दोनों युवक बाइक चोर निकले। दोनों की पहचान तिघरा खैरवा गांव के वीरेंद्र उर्फ पंडित और अमित उर्फ चंदन के रूप में हुई। दोनों बाइक चोर कुशीनगर, बड़हलगंज और गोरखपुर में बाइक चोरी की घटना को अंजाम दे चुके हैं। पुलिस रिकॉर्ड में दोनों पहली बार बाइक चोरी में पकड़े गए है। सूत्रों के अनुसार दोनों युवक करीब आठ वर्ष से बाइक चोर गिरोह में कार्य कर रहे है। वीरेंद्र बाइक चोर गिरोह में पंडित के नाम से पहचान बना रखा है। पंडित और चंदन की जोड़ी शातिराना ढंग से चोरी करते हैं। वह गांववालों की नजर में दूसरे शहर में मजदूरी करने को बता कर चोरी करने को जाते हैं।