{"_id":"595a78624f1c1b0a748b45cc","slug":"121499101282-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 दिन से अंधेरे में हैं करजहां गांव के लोग, आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 दिन से अंधेरे में हैं करजहां गांव के लोग, आक्रोश
Updated Mon, 03 Jul 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरहज। क्षेत्र के करजहां गांव में लगा 63 केवीए का ट्रांसफार्मर करीब 20 दिन पहले जल गया है। इसके चलते गांव की करीब 1500 की आबादी अंधेरे में है। विभाग की लापरवाही से लोगों में काफी नाराजगी है।
ग्राम पंचायत करजहां को बरहज विद्युत सब स्टेशन के उत्तरी फीडर से आपूर्ति दी जाती है। विभाग ने आपूर्ति के लिए गांव के दक्षिण किसान इंटर कॉलेज के पास 63 केवीए का ट्रांसफार्मर लगा रखा है। इससे करीब 150 कनेक्शन जुड़े हैं। लोगों का कहना है कि करीब 20 दिन पूर्व सुबह आपूर्ति के दौरान ट्रांसफार्मर जल गया। ग्राम प्रधान रामप्रताप सिंह, सत्यनारायन, राहुल यादव, धनेश प्रसाद आदि का कहना है कि ट्रांसफार्मर के जलने की सूचना विभाग को दी गई है। लेकिन अब तक विभाग ने संज्ञान में नहीं लिया। लोगों का यह भी कहना है कि योगीराज में 48 घंटे में ट्रांसफार्मर बदलने का निर्देश है। लेकिन विभाग बीस दिन बाद भी ट्रांसफार्मर बदलने का जहमत मोल नहीं ले रहा है। इस संबंध में एसडीओ एसएन तिवारी ने बताया कि ट्रांसफार्मर जलने की सूचना है। रही बात बीस दिन की तो यह बात गलत है, 48 घंटे में ट्रांसफार्मर बदलवा दिया जाएगा।