{"_id":"59495e5c4f1c1bc2208b465f","slug":"121497980508-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक के समर्थन में नारे ने पकड़ा तूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाक के समर्थन में नारे ने पकड़ा तूल
Updated Tue, 20 Jun 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाक के समर्थन में नारे ने पकड़ा तूल
देवरिया।
पाकिस्तान के समर्थन में नारेबाजी करने का मामला तूल पकड़ने लगा है। भाजपा नगर इकाई ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई न होने पर प्रशासन के खिलाफ आंदोलन की धमकी दी है। इस धमकी के बाद पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया है। कारण यह कि ईद के चलते प्रशासन नहीं चाहता है कि माहौल बिगड़े।
भाजपा नगर इकाई की बैठक मंगलवार को हुई। नगर अध्यक्ष रमेश वर्मा ने कहा कि क्रिकेट मैच में पाकिस्तान के हाथों भारत का हारना देशद्रोहियों के लिए बैठे-बैठाए मुद्दा मिल गया है। भारत में रहकर भारत का विरोध करने वालों को भाजपा सबक सिखाएगी। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के समर्थन में नारा लगाने वाले के खिलाफ पुलिस कड़ी कार्रवाई करे। अन्यथा भाजपा प्रशासन के खिलाफ सड़क पर उतरने को बाध्य होगी। नगर महामंत्री रविपाल ने कहा कि कार्यकर्ता इस बात का ध्यान रखें कि कहीं भी धार्मिक उन्माद न फैले। हमें सभी धर्मों का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के समर्थन में पोस्टमार्टम चौराहे पर नारा लगाना कत्तई उचित नहीं था। ऐसे व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। नारा लगाने वाले व्यक्ति को कोतवाली पुलिस को सौंप दिया गया था लेकिन प्रशासन ने राष्ट्रद्रोह का मुकदमा दर्ज नहीं किया। ऐसे में पाकिस्तान समर्थकों के हौसले बढ़ जाएंगे। इस दौरान नितेश सिंह, संतोष मिश्र, राजेश यादव, नदीम अंसारी, पंकज गुप्ता आदि मौजूद रहे।