फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   121 meter long tricolor procession taken out in Barhaj, people gathered

Deoria News: बरहज में निकाली गई 121 मीटर लंबी तिरंगा यात्रा, उमड़े लोग

Thu, 17 Aug 2023 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 17 Aug 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
121 meter long tricolor procession taken out in Barhaj, people gathered
बरहज। स्वतंत्रता दिवस पर अमृत महोत्सव पर्व के तहत नगर में 121 मीटर लंबी तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमें लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। जयघोष से समूचा क्षेत्र गुंजायमान हो गया। लोगों ने एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया। हिंदू वादी नेता प्रमोद मिश्र के नेतृत्व में अनंत आश्रम स्थित पंडित रामप्रसाद बिस्मिल के शहीद स्मारक से तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में नगर-क्षेत्र के लोगों के अलावा स्कूली छात्र भी शामिल रहे। अलग-अलग दिन निकाली गई तिरंगा यात्रा बरठा चौराहा, बरांव, पैना के उपरांत मंगलवार को वापस अनंत आश्रम पहुंची। यात्रा में पीठाधीश्वर आंजनेय दास, प्रेमशंकर पाठक, विनय मिश्र, जितेंद्र भारत, मुकेश पटेल, पीयूष मद्धशिया, रामू चौहान, सुधीर गोंड़, गोलू अंसारी, अशोक चौरसिया, अर्जुन भारती, मनीष मद्धेशिया, रोहित कुमार, अरुण सिंह, सुरेश यादव आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed