फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   12 trains including Mauryadhwaj Express arrived hours late

Deoria News: मौर्यध्वज एक्सप्रेस समेत 12 ट्रेनें घंटों विलंब से पहुंचीं

Sat, 10 Jan 2026 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 10 Jan 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
12 trains including Mauryadhwaj Express arrived hours late
भटनी। कोहरे के चलते शनिवार को जम्मूतवी से बरौनी जाने वाली मौर्यध्वज एक्सप्रेस समेत इस रूट की 12 ट्रेनें घंटों विलंब से पहुंचीं। ट्रेनों के देरी से देवरिया सदर और भटनी रेलवे स्टेशन पर यात्री परेशान रहे।
विज्ञापन

कोहरे के चलते गोरखपुर-छपरा और वाराणसी खंड पर चलने वाली ट्रेनें लगातार देरी से चल रही हैं। इसी क्रम में शनिवार को जम्मूतवी-बरौनी मौर्यध्वज एक्सप्रेस चार घंटे, हावड़ा-काठगोदाम बाघ एक्सप्रेस तीन घंटे, अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस दो घंटे, गोरखपुर-मुंबई एक्सप्रेस दो घंटे, गोरखपुर-वाराणसी इंटरसिटी डेढ़ घंटे, दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, पाटलिपुत्र-लखनऊ एक्सप्रेस दो घंटे, अयोध्याधाम-भटनी पैसेंजर डेढ़ घंटे, न्यूजलपाईगुड़ी-आनंद विहार एक्सप्रेस दो घंटे, अमृतसर-सहरसा गरीब रथ दो घंटे, लालगढ़-डिब्रूगढ़ अवध असम एक्सप्रेस ढाई घंटे, गोड्डा-गोमतीनगर एक्सप्रेस ढाई घंटे विलंब से देवरिया और भटनी रेलवे स्टेशन पर पहुंची। ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्री परेशान रहे। स्टेशन अधीक्षक मनोज पांडेय ने बताया कि रात में कोहरे के चलते ट्रेनें प्रभावित हो रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed