फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   12 report positive

चार सिपाहियों समेत 12 लोगों की पॉजिटिव आई रिपोर्ट

Sat, 18 Jul 2020 11:16 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2020 11:16 PM IST
विज्ञापन
12 report positive
तरकुलवा थाने के आरक्षी ड्राइवर मनोज सिंह व महिला आरक्षी रंजना कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद थाने क? - फोटो : DEORIA
चार सिपाहियों समेत 12 लोगों की पॉजिटिव आई रिपोर्ट
विज्ञापन

एसपी आवास की सर्विलांस टीम में हैं संक्रमित सिपाही, पुलिस लाइंस में किया था क्वारंटीन
तरकुलवा थाने की एक महिला सिपाही, चालक और रुद्रपुर का एक सिपाही है संक्रमित
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। एसपी आवास में संचालित होने वाली सर्विलांस टीम के एक सिपाही समेत 12 लोगों की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। हालांकि, छुुट्टी से आने के बाद सिपाही पुलिस लाइंस में क्वारंटीन था। एसपी आवास पर नहीं आया था। तरकुलवा और रुद्रपुुर कोतवाली के भी तीन सिपाही संक्रमित पाए गए हैं। संपर्क में रहने वाले पुुलिसकर्मियों को होम क्वारंटीन के निर्देश दे दिए गए हैं। जिले में संक्रमितों की संख्या 568 हो गई है, जबकि पांच लोगों की मौत हो चुकी है।
एसपी आवास के सर्विलांस टीम में तैनात 32 वर्षीय सिपाही छुट्टी गया था। वापसी के बाद उसे पुलिस लाइंस में क्वारंटीन कर दिया गया था। इसी बीच जांच में इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके संपर्क में रहने वाले पुलिस कर्मियों में हड़कंप मचा है। इसके अलावा रुद्रपुर कोतवाली का एक सिपाही और तरकुलवा थाने का चालक और एक महिला सिपाही की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। तरकुलवा थाना परिसर को सील कर दिया गया है। इंस्पेक्टर प्रदीप शर्मा ने सभी सिपाहियों और एसआई को दो दिन क्वारंटीन रहने को कहा है। रामपुर कारखाना के रहने वाले 43 वर्षीय शख्स मुंबई में टेंपो चलाते हैं। पांच जुलाई को टेंपो से परिवार के पांच लोगों के साथ घर आए थे। जांच में इनका और इनकी 37 वर्षीय पत्नी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। देसही देवरिया के सेमरी गांव का एक युवक कोरोना की जांच कराकर दिल्ली गया था। जांच में इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। चुरिया टोला के 22 वर्षीय युवक और सलेमपुर नगर के टीचर्स कॉलोनी के 46 वर्षीय शख्स की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। रुद्रपुर के गोला वार्ड के 33 वर्षीय युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। तरकुलवा थाना और रुद्रपुुर कोतवाली को सैनिटाइज कराया जा रहा है। संपर्क में रहने वाले पुलिसकर्मियों और थानेदारों को होम क्वारंटीन के निर्देश दिए गए हैं। जिले में संक्रमितों की संख्या 568 हो गई है, जबकि 275 लोग ठीक होकर घर चलेे गए हैं। इस बाबत सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने बताया कि 12 लोगों की पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। संक्रमितों के संपर्क में रहने वालों को होम क्वारंटीन के निर्देश दिए गए हैं। सभी लोगों को चिह्नित कर सैंपलिंग कराई जाएगी।
विज्ञापन

अब शेरवा बभनौली में भर्ती होंगे संक्रमित
कोविड-19 अस्पताल सेंट्रल एकेडमी और मैटरनिटी विंग भरने के कगार पर
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जिले में कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। सेंट्रल एकेडमी और जिला अस्पताल के मैटरनिटी विंग कोविड-19 अस्पताल का बेड फुुल हो गया है। अब संक्रमितों को खुखुन्दू आईटीआई कोविड-19 अस्पताल में भर्ती करने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में कोरोना के 273 केस एक्टिव हैं। इनके इलाज के लिए सेंट्रल एकेडमी और मैटरनिटी विंग को कोविड-19 अस्पताल बनाया गया है। संख्या में लगातार बढोत्तरी होने के कारण मैटरनिटी विंग भवन में अस्थायी 30 बेड देर रात को बढ़ाया गया। एहतिहात के तौर पर स्वास्थ्य विभाग नवजीवन और खुखुन्दू के शेरवा बभनौली आईटीआई स्कूल में कोविड-19 अस्पताल तैयार कर लिया है। अब संक्रमितों को इन अस्पतालों में भर्ती करने की तैयारी है। हालांकि, सेंट्रल एकेडमी में 250 बेड तथा मैटरनिटी विंग में 200 बेड हैं। भीड़ अधिक होने के कारण संक्रमित एक कमरे में दो से अधिक रहना नहीं चाहते हैं, जबकि स्वास्थ्य विभाग ने एक कमरे में चार लोगों को रखने की तैयारी की थी। इस बाबत सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने बताया कि कोविड-19 अस्पताल में कुुछ बेड बढ़ाए गए हैं। बेड फुल होने पर शेरवा बभनौली और नवजीवन स्कूल में कोविड-19 अस्पताल तैयार हैं। यहां पर संक्रमितों को भर्ती किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed