{"_id":"57472b434f1c1b5e72690949","slug":"12-children-suffering-from-chicken-pox","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 बच्चे चिकन पॉक्स की चपेट में ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 बच्चे चिकन पॉक्स की चपेट में
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
Updated Thu, 26 May 2016 10:28 PM IST
विज्ञापन
chicken pox
- फोटो : chicken pox
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भटनी नगर के एक मोहल्ले में चिकन पॉक्स का प्रकोप बढ़ गया है। इसके चपेट में आने से बारह से अधिक बच्चे बीमार हैं। बृहस्पतिवार को मोहल्ले में गई डॉक्टरों की टीम ने बीमार बच्चों का इलाज किया और जरूरत के अनुसार दवाइयों का वितरण किया। टीम के सदस्यों को साफ सफाई के अलावा बीमारी से बचाव के लिए जरूरी निर्देश भी मोहल्ले के लोगों को दिया।
नगर के हतवा मोहल्ले के प्राइमरी टोला निवासी कृष्णा, नंदनी, दीपू, पवन, कारूल, पूजा, नीतेश, शिवम, सानिया समेत बारह से अधिक बच्चों को बीस दिन से चिकन पॉक्स हुआ है। इसमें कुछ बच्चों का इलाज जिला अस्पताल तो कुछ का निजी डॉक्टरों के यहां चल रहा है। स्वास्थ्य में सुधार नहीं होने और मोहल्ले के अन्य बच्चों में बीमारी फैलने की शिकायत लोगों ने सीएमओ डॉ. डीके सिंह से की। सीएमओ के निर्देश पर दोपहर में भटनी पीएचसी के प्रभारी डॉ. एनपी सिंह के नेतृत्व में टीम चिकन पॉक्स से प्रभावित मोहल्ले में पहुंचे। बीमार बच्चों का डॉक्टर ने इलाज किया और दवा दी।
इसके अलावा मोहल्ले में फैली गंदगी को साफ करने और स्वच्छ पेजयल का उपयोग करने को कहा। बीमार सभी बच्चों का उम्र दस वर्ष के नीचे है। बच्चों के बीमार होने से मोहल्ले के अन्य लोग अपने बच्चों को लेकर चिंतित है। इस बाबत डॉ. एनपी सिंह ने बताया कि बीमार बच्चों का इलाज किया गया। मोहल्ले में सफाई का निर्देश दिया गया। बीमार बच्चों पर निगाह रखी जा रही है।