फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   12 buses for delhi rout in holi

Deoria News: होली में दिल्ली रूट पर चलाई जाएंगी 12 बसें

Wed, 13 Mar 2024 02:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 13 Mar 2024 02:15 AM IST
विज्ञापन
12 buses for delhi rout in holi
पर्व को देखते हुए परिवहन निगम ने चालकों-परिचालकों के लिए जारी की प्रोत्साहन योजना
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। होली पर्व के लिए रोडवेज ने दिल्ली रूट पर बसों की संख्या बढ़ाने की योजना बनाई है। अभी हर दिन छह बसें इस रूट पर चलती हैं। दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम आदि जगहों पर रहकर नौकरी करने वाले लोग पर्व मनाने घर वापसी करेंगे। ऐसे में इन यात्रियों की सुविधा के लिए 12 बसें चलाई जाएंगी। अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों की संख्या बढ़ी तो और बसें भी इधर के लिए चलाई जाएंगी।

परिवहन निगम होली को लेकर अभी से अपनी तैयारियों को दुरुस्त करने में लगा हुआ है। चालकों-परिचालकों के अलावा वर्कशाॅप में कार्य करने वाले कर्मियों के लिए प्रोत्साहन योजना भी जारी कर दी गई है। एआरएम मो. इरफान ने बताया कि प्रोत्साहन योजना के अनुसार 22 मार्च से एक अप्रैल तक लगातार 11 दिन ड्यूटी करने वाले एवं 3300 किमी मानक दूरी का तय करने वाले कर्मचारियों को 4400 रुपये एवं 10 दिन ड्यूटी करने एवं 3000 दूरी तय करने वाले कर्मचारियों को 3500 रुपये प्रोत्साहन राशि के रूप में दिए जाएंगे। इसके अतिरिक्त किलोमीटर पर पॉइंट 55 पैसा प्रति किमी के हिसाब से अतिरिक्त देने की योजना है।
विज्ञापन

उधर, वरिष्ठ केंद्र प्रभारी राकेश पति त्रिपाठी ने बताया कि 22 मार्च से दिल्ली रूट पर बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी। अभी हर दिन छह बसें चलती हैं। होली पर्व को देखते हुए इस रूट पर 12 बसें संचालित होंगी। यात्रियों की संख्या अधिक हुई तो अन्य बसें भी लगाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed