फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   किसान सम्मान निधि की राशि वापस लेने की चर्चाएं सिर्फ अफवाह: शाही

किसान सम्मान निधि की राशि वापस लेने की चर्चाएं सिर्फ अफवाह: शाही

Sat, 18 May 2019 10:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
किसान सम्मान निधि की राशि वापस लेने की चर्चाएं सिर्फ अफवाह: शाही
देवरिया। प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने चुनाव के बाद किसान सम्मान निधि बंद होने और भेजी गई राशि वापस लेने की चर्चाओं को कोरी अफवाह करार दिया है। शनिवार को राघवनगर स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से वार्ता में कृषि मंत्री ने कहा कि चुनाव में करारी हार को देखते हुए महागठबंधन के नेता जनता के बीच यह अफवाह फैला रहे हैं, जो पूरी तरह निर्मूल है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के 1.10 करोड़ किसानों के खाते में प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना की पहली किश्त भेजी गई है। आचार संहिता लागू होने की तिथि 10 मार्च तक चिह्नित किसानों के खाते में दूसरी किस्त भेजी गई। अवशेष किसानों के खाते में दूसरी किस्त 23 मई के बाद चली जाएगी। तीसरी किस्त की राशि जुलाई में ट्रांसफर की जाएगी। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सपा सरकार ने किसानों के हित में कोई काम नहीं किया। अगर किसान खुशहाल होते तो योगी सरकार को कर्जमाफी नहीं करनी होती। उन्होंने कहा कि सपा सरकार ने चीनी मिलों को बंद कराया तो बसपा सरकार ने औने-पौने दामों पर बेचकर धन उगाही की। अब नाकामी पर पर्दा डालने के लिए वह अफवाह फैला रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed