फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   शहीद विजय की श्रद्धांजलि सभा में उमड़े लोग

शहीद विजय की श्रद्धांजलि सभा में उमड़े लोग

Thu, 28 Feb 2019 10:39 PM IST
Harishankar Tiwari हरिशंकर तिवारी
Updated Thu, 28 Feb 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
शहीद विजय की श्रद्धांजलि सभा में उमड़े लोग
शहीद की पत्नी विजय लक्ष्मी को शोकपत्र देते असिस्टेंट कमांडेंट। - फोटो : अमर उजाला
भटनी। शहीद विजय मौर्य के घर गुरुवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इसमें सलेमपुर सांसद रवींद्र कुशवाहा और क्षेत्रीय विधायक कमलेश शुक्ल ने जवान को श्रद्धांजलि दी। इसके अलावा भी बड़ी संख्या में लोग श्रद्धांजलि देने उमड़े। इलाहाबाद से पहुंचे सीआरपीएफ के जवानों ने सहायक कमांडेंट अजय पाल के नेतृत्व में शहीद जवान को सलामी दी। इसके बाद उन्होंने पत्नी को विभाग की ओर से शोक पत्र सौंपा। पुलवामा हमले में शहीद विजय कुमार मौर्य की गुरुवार को तेरहवीं थी। ग्रामीणों ने दरवाजे पर ही श्रद्धांजलि सभा का आयोजन भी किया था। इसमें देर शाम तक पहुंचकर लोगों ने विजय को श्रद्धांजलि अर्पित की। सभा में ग्रामीण बैंक के चेयरमैन अवनींद्र कुमार, विभाष कुमार, एके मिश्र, अरविंद श्रीवास्तव, एसके सिंह, विनय श्रीवास्तव, शंभू, एमडी गुप्त, विजय मिश्र आदि ने पिता को 50 हजार का चेक व बेटी अराध्या के नाम से एक लाख की एफडी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed