फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   कर्मचारियों ने भरी हुंकार, पुरानी पेंशन दो सरकार

कर्मचारियों ने भरी हुंकार, पुरानी पेंशन दो सरकार

Mon, 21 Jan 2019 11:22 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jan 2019 11:22 PM IST
विज्ञापन
कर्मचारियों ने भरी हुंकार, पुरानी पेंशन दो सरकार
कर्मचारियों ने भरी हुंकार, पुरानी पेंशन दो सरकार
विज्ञापन

पुरानी पेंशन योजना के लिए सड़क पर उतरे कर्मचारी
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। पुरानी पेंशन बहाली की मांग के समर्थन में शिक्षक-कर्मचारी सोमवार को सड़क पर उतर आए। धरना-प्रदर्शन और जुलूस निकालकर सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की। पुरानी पेंशन को अपना हक बताते हुए संयुक्त संघर्ष संचालन समिति के 576 सदस्यों ने गिरफ्तारी दी तो कर्मचारी शिक्षक अधिकारी पुरानी पेंशन बहाली मंच ने कलेक्ट्रेट में पूरे दिन धरना दिया। आंदोलन के दौरान कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि अगर सरकार नई पेंशन योजना को वापस लेते हुए पुरानी योजना को बहाल नहीं करती तो आंदोलन को उग्र रूप दिया जाएगा। अगले चरण में कलमबंद हड़ताल और तालाबंदी भी होगी। यही नहीं, आगामी चुनाव में उसे कर्मचारियों-शिक्षकों के कड़े विरोध का भी सामना करना पड़ेगा।

फोटो-
जुलूस निकालकर 576 ने दी गिरफ्तारी
देवरिया। संयुक्त संघर्ष संचालन समिति के जेल भरो आंदोलन के आह्वान पर सोमवार को जिले के चार ब्लॉकों के शिक्षक-कर्मचारी सड़क पर आए। सदर, बैतालपुर, भाटपाररानी व लार के शिक्षक-कर्मचारी सुभाष चौक पर एकत्रित हुए। यहां से जुलूस के रूप में नारेबाजी करते हुए कोतवाली रोड, जलकल रोड, न्यू कॉलोनी होते हुए पुलिस लाइंस पहुंचे। यहां 576 कर्मचारियों ने गिरफ्तारी दी। इसमें सर्वाधिक 378 सफाई कर्मचारी शामिल रहे। बाद में सभी को निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया। पुलिस लाइंस में हुई सभा में समिति के जिलाध्यक्ष अजय कुमार सिंह व संयोजक विजय कुमार सिंह, सुनील सिंह, विनोद सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले कर्मचारी-शिक्षकों की पुरानी पेंशन बहाल नहीं हुई तो यह आंदोलन सरकार के ताबूत की अंतिम कील साबित होगी। अनिल कुमार भारती, नंदलाल, गोविंद सिंह, रामनिवास यादव, शांति स्वरूप तिवारी ने 24, 28, 31 व पांच फरवरी की तिथियों पर भी संबंधित ब्लॉक के कर्मचारियों से बड़ी संख्या में जेल भरने का आह्वान किया। प्रदर्शन में संरक्षक रमायण राय, नौशादुल्लाह खां, मृणाल मिश्र, राघवेंद्र, वीर शाही, कृपानारायण सिंह, अनिल कुमार मिश्र, नवीन कुमार, गिरीश तिवारी, विशंभर यादव, सलीम शेख, छोटेलाल गुप्ता, मोहन लाल, रामदेव सिंह, श्रीनिवास मिश्र, नागेंद्र यादव, राकेश कुमार, दीपक गुप्ता, दीनाना कुशवाहा, प्रियरंजन राय, विनय विशेन, सुरेंद्र चौरसिया, सुनीता, अनीता, संगीता, गुड्डी, रुख्साना, नीलम आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन


फोटो-
जाग जाओ सरकार, अब लड़ाई होगी आर-पार
देवरिया। कर्मचारी शिक्षक अधिकारी पुरानी पेंशन बहाली मंच के बैनर तले कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट में धरना दिया। जिले भर से आए कर्मचारियों ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए तत्काल सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की। कहा कि ऐसा नहीं हुआ तो आर-पार की लड़ाई को मजबूर होंगे। 28 को मशाल जुलूस, 6 व 12 फरवरी को प्रदेशव्यापी हड़ताल का भी निर्णय लिया गया। धरने में जिलाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि प्रदेश के 130 संगठन एक मंच पर आकर आर-पार की लड़ाई की तैयारी में है। पुरानी पेंशन पाने के लिए आंदोलन की हर रणनीति अपनाई जाएगी। जिला संयोजक अशोक कुमार पांडेय ने कहा कि नई पेंशन योजना शिक्षक-कर्मचारियों के लिए मीठा जहर है। सरकार अपनी संवेदनहीनता और हठधर्मिता से बाज आए। सह संयोजक हेमा त्रिपाठी ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार में बैठे नेता को पांच लाख रुपये तक पेंशन दी जाती है, जबकि नई पेंशन योजना में कर्मचारियों को पांच हजार रुपये की भी गारंटी नहीं है। धरने में चंद्रभूषण पांडेय, मारकंडेय तिवारी, सुरेश यादव, जयप्रकाश मणि, आनंद प्रकाश यादव, केएन राय, रिजवानुल्लाह, विनोद मिश्र, बैजनाथ पति त्रिपाठी, नित्यानंद यादव, ऋषिकेश जायसवाल, अयूब खान, सुशील राय, निर्भय नारायण सिंह, गोविंद मिश्र, शफीक अहमद, सुशील सिंह, सूबेदार यादव, सन्नी देव, गायत्री तिवारी, गीता राय, विभा शाही, संदलमणि, संध्या जोशी, लालकृष्ण सिंह, अमलेश सिंह, अरुण दुबे, अतहर अली, सुशील यादव, महिपाल यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो समाचार
सीएमओ दफ्तर पर संविदाकर्मियों का प्रदर्शन
देवरिया/भागलपुर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारियों ने सीएमओ कार्यालय पर सोमवार को प्रदर्शन किया। मांग पूरी नहीं होने पर आज से कार्य बहिष्कार करने की चेतावनी दी। मुख्यमंत्री को संबोधित मांग पत्र सीएमओ को सौंपा।
संगठन के अध्यक्ष राजीव भूषण पांडेय ने कहा कि एनएचएम के तहत कार्य करने वाले कर्मचारियों के साथ भेद-भाव सरकार अपना रही है। शासन की अनदेखी के खिलाफ संगठन संघर्ष करेगा। दिए गए मांग पत्र में समान कार्य के साथ समान वेतन, मानव संशोधन नीति, आउटसोर्सिंग से भर्ती को समाप्त करने, सृजित पदों के सापेक्ष कार्यरत कर्मचारियों को समायोजन, वेतन विसंगति, मृत आश्रित के परिवार को अनुकंपा के आधार पर नौकरी तथा निष्कासित कर्मचारियों की बहाली शामिल है। कर्मचारियों ने मंगलवार से कार्य बहिष्कार करने की चेतावनी दी है। इसके अलावा प्रदर्शन करते हुए कर्मचारी डीएम कार्यालय पर पहुंचे और मांग पत्र दिए। इस दौरान सुनील सिंह, डॉ. मधुसूदन मिश्रा, डॉ. जेपी सिंह, उदयभान उपाध्याय, केके सिन्हा, चंद्रप्रकाश तिवारी, मांधाता सिंह, रविजीत सिंह, अमित दुबे, शैलेंद्र ओझा, पवन सिंह, उतकर्ष त्रिपाठी, पिंकी अवस्थी, रंजीत सिंह, लक्ष्मीकांत ओझा अभिषेक सिंह, नागेंद्र मल्ल आदि मौजूद रहे। भागलपुर में उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारियों ने छह सूत्रीय मांगों के समर्थन में अनिश्चतकालीन धरने की चेतावनी दी। मांग पत्र प्रभारी चिकित्साधिकारी रंजीत कुशवाहा को सौंपा। इस दौरान डॉ. तेज बहादुर सिंह, डॉ. नित्यानंद यादव, डॉ. रविन्द्र कुमार, डॉ. इसराइल अंसारी, डॉ. मनीष कुमार दुबे, अश्वनी मिश्रा, सुधीर सिंह, रामकेश यादव, आबिद अली, इंदु यादव, सुमन, दीपमाला आदि मौजूद रहीं।

फोटो समाचार।
नियमित करने के लिए संविदाकर्मियों ने की नारेबाजी
सीएचसी के कर्मचारियों की हड़ताल शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
रुद्रपुर। नियमित करने की मांग के समर्थन में सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के संविदाकर्मियों ने हड़ताल शुरू कर दी। उन्होंने सीएचसी गेट पर मांग पूरा करने को लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने मांग पूरी होने तक हड़ताल जारी रखने की चेतावनी दी।

सीएचसी में संविदा पर चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मी रखे गए हैं। संविदा कर्मियों ने कहा कि वह सरकारी कर्मचारी के बराबर ही कार्य कर रहे हैं, बावजूद इसके उन लोगों को उनके समान वेतन नहीं मिल रहा। संविदा कर्मियों से मानक से अधिक कार्य भी कराया जा रहा है। विभाग की ओर से संविदा कर्मियों को भविष्य में किसी भी प्रकार से नियमित करने का आश्वासन भी नहीं दिया जा रहा। इससे कर्मियों में नाराजगी बनी है। पूरे प्रदेश में संविदा कर्मियों ने हड़ताल शुरू कर दी है। यदि मांग पूरी नहीं हुई तो सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे। नारेबाजी करने वालों में डॉ. एसएन सिंह, डॉ. जनार्दन तिवारी, डॉ. माध्वी शुक्ला, डॉ. किरन वर्मा, अखिलेश सिंह, रितेश राज, मनीष शाही, वीरेंद्र सान्याल, सुरेंद्र शुक्ला, सुषमा, साधना आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed