{"_id":"5c0d5df6bdec2241454bc3e3","slug":"11544379894-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक समस्याओं को लेकर डीआईओएस कार्यालय के घेराव का निर्णय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक समस्याओं को लेकर डीआईओएस कार्यालय के घेराव का निर्णय
Updated Sun, 09 Dec 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
....फोटो समाचार
डीआईओएस कार्यालय के घेराव का निर्णय
माशिसं पांडेय गुट के शिक्षकों ने लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। माध्यमिक शिक्षक संघ पांडेय गुट की बैठक रविवार को बीआरडी इंटर कॉलेज में हुई। पुरानी पेंशन बहाली, डीआईओएस कार्यालय में लंबित मांगों सहित अन्य समस्याओं पर चर्चा के बाद के इनके निराकरण की रणनीति बनाई गई। जल्द ही इसे लेकर संगठन डीआईओएस का घेराव करेगा।
वरिष्ठ प्रांतीय उपाध्यक्ष कामेश्वर पांडेय ने कहा कि संगठन अपने आंदोलन के तीसरे चरण में विभिन्न मांगों के निदान के लिए अलग से रणनीति तय करेगा। पुरानी पेंशन योजना को लागू करने, वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों को 10 हजार रुपये मानदेय देने, रिक्त पदों पर नियुक्ति, चिकित्सा सुविधा का लाभ दिलाने के लिए संघर्ष कर रहा है। बीते 28 नवंबर को लखनऊ कार्यालय में इसके लिए धरना प्रदर्शन भी किया गया है। साथ ही सीएम को संबोधित ज्ञापन दिया गया। जिलाध्यक्ष अरुण सिंह ने कहा कि जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार के चलते शिक्षकों की प्रमुख समस्याओं का निराकरण नहीं किया जा रहा है। जल्द ही इसके विरोध में डीआईओएस का घेराव किया जाएगा। इस दौरान कविंद्रनाथ पांडेय, दिग्विजयनाथ सिंह, बैकुंठनाथ, गोपाल प्रसाद, शिवशंकर राय, सुधाकर मिश्र, अपरबल यादव, मधुरेंद्र मिश्र, सुरेश पांडेय, सुरेंद्र मौर्य, ओमप्रकाश चतुर्वेदी, कौशल सिंह, परशुराम पांडेय, अवधेश द्विवेदी, उपेंद्र तिवारी, रमाकांत यादव, भानुप्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।