फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   ग्रामीणों ने रोका बाउंड्री का निर्माण

ग्रामीणों ने रोका बाउंड्री का निर्माण

Sun, 30 Sep 2018 11:09 PM IST
Updated Sun, 30 Sep 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों ने रोका बाउंड्री का निर्माण
फोटो समाचार...
विज्ञापन

गांववालों ने रोका बाउंड्री का निर्माण
पड़ोस के भू-स्वामियों को लाभ देने के लिए स्कूल की जमीन छोड़कर निर्माण कराने का आरोप
रामपुर कारखाना ब्लॉक के मुजहना लाला गांव का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
बरियारपुर। आस-पास के भूमि स्वामियों को लाभ दिलाने के मकसद से स्कूल की जमीन छोड़कर बाउंड्री बनवाने से गुस्साए ग्रामीणों ने रविवार को काम रोकवा दिया। ग्राम प्रधान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। चेतावनी दी कि बिना पैमाइश कराए काम शुरू नहीं होने दिया जाएगा। मामला रामपुर कारखाना ब्लॉक के मुजहना लाला गांव का है। बीईओ ने सोमवार को मौके पर पहुंचकर जांच की बात कही है।

मुजहना लाला गांव में दो महीना पहले प्राथमिक विद्यालय पर बाउंड्री निर्माण का कार्य शुरू हुआ। कार्य शुरू होते ही ग्रामीणों ने 10 मीटर तक स्कूल की भूमि छोड़कर निर्माण कराने पर आपत्ति जताई थी। बावजूद प्रधान ने निर्माण जारी रखा। गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने इसकी लिखित शिकायत डीएम, सीडीओ, बीएसए, बीडीओ और सीएम पोर्टल पर की। तीस अगस्त को जांच में पहुंचे बीईओ विनोद तिवारी ने ग्रामीणों का बयान लेते हुए बाउंड्री का कार्य रोकने का आदेश दिया। राजस्व विभाग के पैमाइश किए बिना काम न कराने की हिदायत दी थी। कुछ दिन तक काम बंद रखने के बाद रविवार को प्रधान ने फिर से काम शुरू करा दिया। इसकी जानकारी होते ही धर्मेंद्र कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काम रोकवा दिया। ग्रामीणों का कहना था कि पड़ोस के जमींदारों को लाभ देने के मकसद से 10-10 मीटर पश्चिम, दक्षिण, पूरब स्कूल की जमीन छोड़ कर बाउंड्री बनवाई जा रही है। इसी मकसद से आनन-फानन काम कराया जा रहा है। कार्य की गुणवत्ता भी ठीक नहीं है। शिकायत लगातार हो रही है, मगर अधिकारी सो रहे है। विरोध जताने वालों में अमरदीप गोड़, रोहित, शिवम, झगरू, लक्ष्मण, ओमप्रकाश आदि शामिल रहे। इस बाबत बीईओ विनोद तिवारी ने कहा कि बाउंड्री का कार्य रोका गया था। स्कूल की जमीन नापने के बाद ही बाउंड्री का कार्य होगा। सोमवार को स्कूल पर जाकर जांच करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed