फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   सिक्के ने बनाया पवन को उपाध्यक्ष

सिक्के ने बनाया पवन को उपाध्यक्ष

Tue, 25 Sep 2018 10:17 PM IST
Updated Tue, 25 Sep 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
सिक्के ने बनाया पवन को उपाध्यक्ष
रामजी सहाय पीजी कॉलेज में शपथ लेते विजयी प्रत्याशी। अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला
रुद्रपुर। रामजी सहाय पीजी कॉलेज में मंगलवार को छात्रसंघ के चुनाव में राजन यादव अध्यक्ष, निखिल महामंत्री और पवन विश्वकर्मा को उपाध्यक्ष चुना गया। उपाध्यक्ष पद की मतगणना में तीन प्रत्याशियों में नजदीकी मुकाबला रहा। दो प्रत्याशियों का मत बराबर होने पर हार-जीत का फैसला सिक्का उछाल कर किया गया।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी डॉ. चंद्रभान वर्मा के मुताबिक 1375 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अध्यक्ष पद के प्रत्याशी राजन यादव को 362, शुुुभम गुप्ता को 291 मानवेंद्र यादव को 250 और देवाशीष पांडेय को 141 मत मिला। 331 मत अवैध रहा। उपाध्यक्ष पद पर पवन विश्वकर्मा को 278 गोविंद को 278 भूपेंद्र पांडेय को 277 और अखिलेश यादव को 210 मत प्राप्त हुआ। पवन और गोविंद का मत बराबर होने पर हार जीत का फैसला सिक्का उछाल कर किया गया। जिसमें पवन को किस्मत का साथ मिला। उपाध्यक्ष पद के 332 मत अवैध मिले। महामंत्री पद पर निखिल कुमार को 627 मत मुलायम कुमार को 278, रवि यादव को 147 मत मिला। महामंत्री पद के 323 मत अवैध पाए गए। क्रीड़ामंत्री पद पर रवि वर्मा को 638 और समीर खान को 402 मत प्राप्त हुए। यहां भी 335 मत अवैध हुआ। सेराज आलम पुस्तकालय मंत्री और मुहम्मद सकीम संकाय प्रतिनिधि निर्विरोध चुने गए। सभी विजयी प्रत्याशियों को चुनाव अधिकारी ने परिणाम की घोषणा के बाद तत्काल पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। चुनाव और मतगणना के दौरान चार थानों की फोर्स लगाई गई। पुलिस ने विजयी प्रत्याशियों को उनके घर तक पहुंचाया।
विज्ञापन


अवैध मतों को लेकर छात्रों ने किया हंगामा
रुद्रपुर। रामजी सहाय पीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव में मतगणना के बाद अवैध मतों की संख्या को लेकर छात्रों ने जमकर हंगामा किया। उन्होंने कॉलेज प्रशासन पर मतगणना में धांधली का आरोप लगाया। इस दौरान चुनाव अधिकारी से उनकी तीखी नोकझोंक हुई। छात्र अवैध मतों की दोबारा गणना की मांग कर रहे थे। उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन देकर पुनर्मतगणना की मांग की। अध्यक्ष पद के प्रत्याशी शुभम गुप्ता, उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी भूपेंद्र पांडेय के नेतृत्व में सैकड़ों छात्रों ने नगर में प्रदर्शन किया। उन्होंने कॉलेज प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। मतगणना में अवैध मतों की संख्या विजयी प्रत्याशियों के मतों से अधिक रही। उपाध्यक्ष पद पर तीन प्रत्याशियों का मत लगभग बराबर रहा। यहां हेड-टेल में विजेता प्रत्याशी पवन विश्वकर्मा और गोविंद को 278-278 मत और भूपेंद्र पांडेय को 277 मत मिले। वहीं इन प्रत्याशियों को प्राप्त मतों से अधिक 332 मत अवैध हो गए। हर पद पर 300 से अधिक मतों के अवैध होने से छात्रों ने जमकर हंगामा किया। उन्होंने चुनाव परिणाम को निरस्त कर दोबारा मतदान कराने की मांग की। प्रत्याशियों ने मांगे पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इस बाबत चुनाव अधिकारी डॉ. चंद्रभान वर्मा ने कहा कि चुनाव परिणाम पारदर्शी मतगणना और आम सहमति के आधार पर घोषित कर दिया गया है। चुनाव आचार संहिता का पालन किया गया। अवैध मतों की संख्या जायज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed