फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   वरूण मिश्र सीओ सिटी और विजय बने सदर कोतवाल

वरूण मिश्र सीओ सिटी और विजय बने सदर कोतवाल

Wed, 05 Sep 2018 10:24 PM IST
Updated Wed, 05 Sep 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
वरूण मिश्र सीओ सिटी और विजय बने सदर कोतवाल
वरुण मिश्र सीओ सिटी और विजय बने सदर कोतवाल
विज्ञापन

- एसपी एन कोलांची ने बुधवार को किया बदलाव
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। 20 दिन से अधिक समय से खाली चल रहे सदर कोतवाली के प्रभारी की जिम्मेदारी विजय नारायण को दी गई है। बरहज के सीओ वरुण मिश्र को सीओ सिटी का प्रभार दिया गया है। वहीं, लार के नए थानेदार राजेश सिंह हुए हैं।

देवरिया बालिका गृह कांड में शासन ने 15 अगस्त को तत्कालीन एसपी रोहन पी कनय को हटा दिया। उन्हें डीजीपी कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया। सीओ सिटी दयाराम सिंह गौर और सदर कोतवाल विजय सिंह गौर को निलंबित कर दिया गया। हालांकि, बाद में शासन ने भूल सुधार करते हुए सीओ सिटी का निलंबन वापस कर दिया। उन्हें यहां से हटा दिया गया है। तभी से सदर कोतवाल की सीट खाली चल रहा थी। एसएसआई राजवीर सिंह यादव प्रभारी कोतवाल के तौर पर कार्य कर रहे थे। बुधवार को एसपी एन कोलांची ने लार थाने के प्रभारी निरीक्षक विजय नारायण को सदर कोतवाल बनाया है। मदनपुर थाने के पकड़ी बाजार चौकी प्रभारी राजेश सिंह को लार का नया थानेदार बनाया गया है। वहीं, सीओ सिटी के पद पर बरहज के सीओ वरूण मिश्र की तैनाती की गई है। एसपी के आदेश पर तीनों ने अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed