{"_id":"5b6dc6374f1c1bcb2e8b5897","slug":"11533920823-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा
Updated Fri, 10 Aug 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
बरहज के भदिला प्रथम गांव के लिए नाव से जाते जिलाधिकारी और अन्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरहज। सरयू नदी के किनारे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जिलाधिकारी अमित किशोर ने दौरा किया। पानी से घिरे भदिला प्रथम गांव में नाव से पहुंचे। ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और समाधान का भरोसा दिया। डीएम के औचक निरीक्षण से मातहतों में खलबली मची रही। शुक्रवार को करीब ढाई बजे डीएम अमित किशोर, एसडीएम घनश्याम के अलावा संबंधित अधिकारियों के साथ कटइलवा कटान स्थल पहुंचे। गांव के जवाहिर यादव, पारस यादव आदि से हालात के बारे में पूछा। कटान से गांव के बचाव के लिए जिलाधिकारी ने बाढ़ खंड विभाग से इंटरलॉकिंग सड़क पर ईंट भरे बोरे का बैग और बंबो क्रेट को सुदृढ़ कराने को कहा। निरीक्षण के दौरान न प्रधान मौजूद थे और न ही आशा, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, सफाईकर्मी व बीट सिपाही। नाराज डीएम ने सभी कर्मचारियों का मानदेय-वेतन काटने का निर्देश दिया। यहां से निरीक्षण के बाद नाव पर सवार होकर भदिला प्रथम गांव पहुंचे। लोगों ने अपनी समस्याएं सुनाई। डीएम ने स्वास्थ्य विभाग से दवा छिड़काव कराने को कहा। इस दौरान संजय त्रिपाठी, बीडीओ रतन प्रकाश चौधरी, अधिशासी अभियंता राजेन्द्र प्रसाद, सहायक अभियंता अशोक द्विवेदी, एचईओ राम सिंह, नागेंद्र प्रताप सिंह, उमेश सिंह, भरत राय, डॉ.हरेन्द्र कुमार आदि उपस्थित रहे।
डीएम सर, हम नाव से ही आते-जाते हैं स्कूल
बरहज। भदिला प्रथम गांव का निरीक्षण कर वापस नाव की तरफ जा रहे जिलाधिकारी अमित किशोर की मुलाकात स्कूल से आ रही छात्राओं से हो गई। उन्होंने पढ़ाई, मिड-डे-मिल आदि की जानकारी ली। सातवीं की निधि यादव, संगीता और छठवीं की कुसुम ने रास्ता न होने की शिकायत किया। कहा कि वह रोज जान हथेली पर रखकर नाव से ही स्कूल आती-जाती हैं। डीएम ने उनकी नाराजगी दूर करने का आश्वासन दिया। इस दौरान नाव पानी जहां अधिक था। वहां पहुंच गई। इस पर डीएम ने लाइफ जैकेट मांगा लेकिन नाव पर किसी ने लाइफ जैकेट नहीं रखा था। इस पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताई।