फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   जानलेवा ठंड से दो लोगों की मौत

जानलेवा ठंड से दो लोगों की मौत

Mon, 15 Jan 2018 11:05 PM IST
Updated Mon, 15 Jan 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
जानलेवा ठंड से दो लोगों की मौत
जिले में ठंड का आलम यह है कि लोग अलाव से चिपके रहने को मजबूर हैं। ऐेसे में बच्चे को कहीं ले जाना भारी परेशानी का काम है। अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। जिले के अलग-अलग थानाक्षेत्रों में ठंड लगने से दो बुजुर्ग महिलाओं की मौत हो गई। सलेमपुर के भरौली वार्ड निवासी 60 वर्षीय पत्नी दुजी देवी की ठंड से मौत हो गई। वह भोजन करने के बाद रात में घर पर सोई थी। सोमवार की सुबह उसकी हालत गंभीर होने पर परिजन उसे सीएचसी लाए। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, सदर कोतवाली क्षेत्र के अहिल्यापुर गांव निवासी झनर देवी (70 वर्ष) की ठंड लगने के कारण मौत हो गई। मकर संक्रांति पर घरवाले स्नान करा रहे थे। इस दौरान झनर देवी बेहोश हो गई। आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल लाए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन

दूसरी ओर, सोमवार को जनवरी माह में 15 दिन बीत गया, लेकिन न तो ठंड पीछा छोड़ रही है और न ही कोहरे खत्म हो रहा है। 25 दिसंबर को मौसम ने करवट बदला। इसके बाद ऐसी ठंड पड़ने लगी की लोगों को दिन में भी कंपकंपी छूट रही है। सुबह-शाम गलन से हर कोई आजिज है। लोग अब भगवान से दुआ करने लगे हैं कि ठंड से मुक्ति दें। मगर सूर्यदेव हैं कि दर्शन देने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। नगर पालिका प्रशासन की ओर से की गई अलाव की व्यवस्था भी नाकाफी साबित हो रही है। फोरलेन के लिए काटे गए पेड़ों के जड़ लोगों के लिए सहारा बने हैं। कड़ाके की ठंड में कक्षा आठ के विद्यालयों में 16 जनवरी तक अवकाश घोषित कर दिया गया है। 
विज्ञापन

हाईस्कूल और इंटर के बच्चों को कांपते हुए स्कूल जाना पड़ रहा है। कोचिंग वालों का अपना अलग ही नियम है। ठंड कड़ाके ही हो या हल्की, सुबह से ही कोचिंग क्लास शुरू हो जाती हैं। प्रशासन की नजर इन पर नहीं पड़ रही है। सोमवार को सुबह 10 बजे तक घना कोहरा छाया रहा। दिन में दो बजे न्यूनतम तापमान छह डिग्री रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

हवा 11 किलोमीटर की रफ्तार से चल रही थी और नमी 62 प्रतिशत रही। इसके बावजूद मकर संक्रांति पर्व पर लोगों ने सुबह-सुबह स्नान किया। मौसम की बेरुखी से हर कोई परेशान है। खासकर बुजुर्ग और बच्चे। बच्चे घरों में कैद रहकर बोर हो रहे हैं। तो दुकानदारों की परेशानी की वजह दुकानदारी सही से न चलने की है। ठंड से लोग खरीदारी करने बहुत कम निकल रहे हैं। लोग केवल जरूरी सामान ही खरीद रहे हैं। 
कोहरे की वजह से ट्रेनों और बसों की रफ्तार भी धीमी हो गई है। यात्रियों की संख्या में गिरावट भी आई है। इससे देवरिया डिपो की आमदनी पर भी असर पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed