सलेमपुर। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने भारतीय राजनीति को नई दिशा दी। साथ ही आर्थिक संबल भी प्रदान किया। वो राजनीतिक रूप से परिपक्व नेता रही। यह बातें इंदिरा गांधी की 100 वीं जयंती पर ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय पर रविवार को संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुए ब्लॉक अध्यक्ष डॉ. धर्मेन्द्र पाण्डेय ने कही। संगोष्ठी में उदयनराय तिवारी ने कहा कि इंदिरा गांधी ने गुट निरपेक्ष देेशों को एकजुट कर एक मंच पर लाया। इससे भारत का सम्मान विश्व में स्थापित हुआ। देश को खाद्यान्न के मामले में आत्मनिर्भर बनाने का काम किया। पाकिस्तान को दो टुकड़ों में बांट कर बांग्लादेश का निर्माण किया। जिला अनुसूचित प्रकोष्ट के जिलाध्यक्ष दीनदयाल प्रसाद ने कहा कि दलितों, भूखों व वंचितों को समाज की मुख्यधारा में शामिल कराकर इंदिरा गांधी ने इन्हें सम्मान सहित जीने का अधिकार दिलाया। इनके नीतियों एवं सिद्धांतों पर चलकर ही देश आज आगे बढ़ रहा है। चन्द्रमोहन पाण्डेय ने कहा कि आज इंदिरा गांधी जैसे लेडी आयरन नेताओं की जरूरत है। इस दौरान संजय गुप्त, उदय नरायन तिवारी, राम विलास तिवारी, मोहित पाण्डेय, नीरज दूबे, सत्येन्द्र मणि त्रिपाठी, शीत कुमार मिश्र, मनोज कुमार पाण्डेय, मनीष पाण्डेय, अभिषेक पाण्डेय, राकेश कुमार आदि मौजूद रहे।