{"_id":"59babab74f1c1b26688b49e6","slug":"11505409719-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर कारखाना इलाके में किशोरी छेड़छाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर कारखाना इलाके में किशोरी छेड़छाड़
Updated Thu, 14 Sep 2017 11:00 PM IST
विज्ञापन
देवरिया। रामपुर कारखाना इलाके के एक गांव में मनबढ़ युवक ने घर में घुसकर किशोरी से छेड़छाड़ की। विरोध करने पर पीटा। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। पीड़ित ने एसपी से शिकायत की है।
बताया जा रहा है कि गांव का ही युवक किशोरी पर बुरी नीयत रखता है। दो दिन पूर्व जब दिन में किशोरी घर पर अकेली थी तो उसी दौरान वह मनबढ़ युवक घर में घुसकर उससे छेड़छाड़ करने लगा। किशोरी के विरोध करने पर युवक ने पिटाई भी की। शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्र होने लगे तो मनबढ़ युवक धमकी देते हुए भाग गया। पीड़ित और उसकी मां ने रामपुर कारखाना थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़ित ने एसपी को प्रार्थना-पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस अधीक्षक राजीव मल्होत्रा ने रामपुर कारखाना पुलिस को कार्रवाई का आदेश दिया।