फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   परसियां-विशुनपुर देवार का मुख्य बंधा टूटा, 25 टोलों में घुसा पानी

परसियां-विशुनपुर देवार का मुख्य बंधा टूटा, 25 टोलों में घुसा पानी

Fri, 18 Aug 2017 11:04 PM IST
Updated Fri, 18 Aug 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
परसियां-विशुनपुर देवार का मुख्य बंधा टूटा, 25 टोलों में घुसा पानी
बरहज। देवरिया-मऊ जनपद के परसियां-विशुनपुर देवार के करीब 25 टोलों को बाढ़ से बचाने के लिए बनाया गया मुख्य बंधा गुरुवार की देर रात टूट गया। इससे करीब 25 टोलों में घाघरा का पानी घुस गया। बंधे के टूटने की खबर लगते ही प्रशासन हरकत में आ गया। डीएम और एसडीएम ने कटान स्थल का जायजा लिया। बंधा के टूटने से दोनों जिलों के अधिकारियों से पल्ला झाड़ लिया। लोग सुरक्षित स्थानों का रुख कर रहे हैं।
विज्ञापन

परसियां और विशुनपुर देवार के लोगों को बाढ़ से सुरक्षित रखने के लिए प्रशासन ने बरहज घाट से नुरुलाहपुर सीवान तक करीब 10 किलोमीटर बंधे का निर्माण कराया है। पिछले दो सालों में बाढ़ नहीं आने से विभाग इस साल हाथ पर हाथ धरे बैठा था। गुरुवार की रात करीब 12.30 बजे तेज आवाज के साथ बंधा परसियां देवार के चौहान टोला से दक्षिण और विशुनपुर देवार के प्राथमिक विद्यालय के उत्तर करीब 15-20 मीटर टूट गया। इससे परसियां देवार के चौहान बस्ती, धोबिया, लोहार, बनिया टोला, श्यामदेव दलित बस्ती, सलावी सहित आठ टोलों में बाढ़ का पानी घुस गया। विशुनपुर देवार के चंद्रपति टोले में बने पिच मार्ग पर नदी का पानी दबाव बना रहा है। कटलहिया, पुरानी दलित बस्ती, नई यादव बस्ती, महेंद्र यादव, रामअवतार यादव, रामनरेश, रामवृक्ष, त्रिभ़ुवन, श्यामलाल का टोला आदि सहित पहले से ही 18 टोलों में पानी घुस चुका है। डीएम ने बीडीओ बरहज से बंधे की मरम्मत आदि की जिम्मेदारी संभालने को कहा है।
विज्ञापन


20 साल पहले बना था बंधा
बरहज। परसियां और विशुनपुर देवार में बाढ़ जैसी त्रासदी को लेकर आरईएस विभाग ने करीब 20 साल पूर्व बंधा बनवाया था। ताकि देवरिया और मऊ जनपद के दर्जनों टोले बाढ़ आदि से महफूज रह सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed