{"_id":"5f26fde48ebc3eb9cb2ad078","slug":"115-corona-positive-positive-deoria-news-gkp3604358116","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव समेत 48 कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव समेत 48 कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा के राष्ट्रीय महासचिव समेत 115 कोरोना पॉजिटिव
सिधुआ गांव में लगातार मरीजों की बढ़ रही संख्या, सात लोग और मिले संक्रमित
देवरिया। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। रविवार को सपा के राष्ट्रीय महासचिव सहित 115 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिले में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 1368 हो गई है।
तरकुलवा सीएचसी पर तैनात फार्मासिस्ट और रामपुर कारखाना के एक स्वास्थ्य कर्मी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। सिधुआ गांव के सात लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, इसमें एक ही परिवार के कई लोग हैं। बिजली निगम के थाने में तैनात एक सिपाही की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। थाने में मौजूद इंस्पेक्टर समेत अन्य पुलिसकर्मियों की चिंता बढ़ गई है। सभी लोग होम क्वारंटीन हो गए हैं। विकास भवन के समीप रहने वाले एक छात्र की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। रौनियारी मोहल्ले के रहने वाल एक दुकानदार की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसी मोहल्ले में बहन और दो भाईयों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जांच में पॉजिटिव आने वाले अधिकांश लोग बिना लक्षण के मिले। सभी को डॉक्टरों ने दवा बताते हुए होम क्वारंटीन का निर्देश दिया है। इसके अलावा लार, रुद्रपुर, तरकुलवा और रामपुर कारखाना ब्लॉक के कई लोग संक्रमित हैं। अभी तक कोरोना से आठ लोगों की मौत हो चुकी है। इस बाबत सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने बताया कि 115 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बिना लक्षण वालों को होम क्वारंटीन कर दिया गया है।
सपा के राष्ट्रीय महासचिव ने 29 जुलाई को दिया था सैंपल
सलेमपुर के पूर्व सांसद और सपा के राष्ट्रीय महासचिव रमाशंकर विद्यार्थी भी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। 29 जुलाई को उन्होंने अपना सैंपल जांच के लिए दिया था। शनिवार कीे देर रात उनकी रिपोर्ट आई है, जो पॉजिटिव हैं। ये अपने घर पर आराम कर रहे थे। रविवार को तबियत खराब होने पर उन्होंने सीएमओ से मोबाइल पर बात की, जिसके बाद उन्हें कोविड 19 अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है।