{"_id":"596656134f1c1bcd628b457e","slug":"11499878931-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली विभाग असमर्थ लोगों को 130 रुपये में देगा कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली विभाग असमर्थ लोगों को 130 रुपये में देगा कनेक्शन
Updated Wed, 12 Jul 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलेमपुर। सबल योजना के अंतर्गत बिजली विभाग शहरी क्षेत्रों में हाउस होल्ड सर्वे शुरू किया है। इसके जरिए असमर्थ लोगों को सिर्फ 130 रुपये में बिजली कनेक्शन दिया जाएगा। इसके लिए नगर प्रशासन से भवन और परिवार की संख्या की जानकारी मांगी गई है। इससे बिजली चोरी और कटिया कनेक्शन से स्थायी निजात मिलेगा। यह योजना गांवों में लागू है।
बिजली चोरी पर रोक लगाने के लिए बिजली विभाग की ओर से नया फंडा अपनाया गया है। शहरी क्षेत्र यानी नगर पंचायत में रहने वाले गरीबों को मामूली दर पर बिजली कनेक्शन दिया जाएगा। सर्वे कराने के बाद विभाग नगर में बिना कनेक्शन बिजली का उपयोग कर रहे या कनेक्शन लेने में असमर्थ लोगों से संपर्क करेगा। 130 रुपये लेकर तत्काल बिजली कनेक्शन उनको देगा और 2225 रुपये की रसीद कटेगी। बाकी रकम 18 माह के अंदर किस्तों में बिजली विभाग को देना होगा। बिजली विभाग की ओर से नगर पंचायतों में सर्वे शुरू कर दिया गया है। सीधे बिजली विभाग कार्यालय पर संपर्क करने वालों को भी इस योजना के अंतर्गत कनेक्शन दिया जाएगा। इसके पूर्व बीपीएल कार्डधारकों को निशुल्क बिजली कनेक्शन दिया जाता था। इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसके लिए 23 जुलाई को सभी विद्युत उपकेंद्रों पर कैंप भी लगाया जाएगा। इसमें सत्ता पार्टी के विधायक और सांसद उपलब्ध रहेंगे। विभागीय अफसरों का दावा है कि इससे बिजली चोरी पर शत-प्रतिशत अंकुश लगने की संभावनाएं है। इस बाबत एक्सईएन राममूरत ने बताया कि सबल योजना के तहत हाउस होल्ड सर्वे कराया जा रहा है। नगर में निवास करने वाले सभी को बिजली कनेक्शन मुहैया करना प्राथमिकता है।