{"_id":"59495e5e4f1c1b231c8b4661","slug":"11497980510-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यहां के कण-कण में विराजमान है देरवहा बाबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यहां के कण-कण में विराजमान है देरवहा बाबा
Updated Tue, 20 Jun 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यहां कण-कण में हैं देवरहवा बाबा
मईल।
महर्षि योगिराज देवरहा बाबा की 27वीं पुण्यतिथि काठ आश्रम मईल में भजन कीर्तन के साथ मनाई गई। इसके लिए एक सप्ताह से आश्रम पर कार्यक्रम चल रहा था। इसमें दूर-दराज से आए बाबा के भक्तों ने अपनी भागीदारी की। महाप्रसाद वितरण के साथ शाम को कार्यक्रम संपन्न हुआ।
काठ आश्रम पर एक सप्ताह पूर्व मानस पाठ और श्रीमद्भागवत कथा शुरू हुई। आश्रम पर पूर्वांचल के कोने-कोने से पहुंचे देवरहवा बाबा के भक्त भी कई दिनों से जमे रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ आश्रम के पीठाधीश्वर श्यामसुंदर दास महाराज ने बाबा की प्रतिमा का पूजन-अर्चन कर किया। उन्होंने कहा कि यहां के कण-कण में देवरहवा बाबा विराजमान हैं। देश के अलावा विदेशों में रहने वाले इनके अनुयायी पुण्यतिथि पर पहुंचते हैं। एक सप्ताह से देवरहवा बाबा के अनुयायियों के प्रयास से भक्तिमय कार्यक्रम चल रहा है। वहीं, कथा वाचक हरिहर पांडेय ने अंतिम दिन देवरहवा बाबा पर प्रकाश डाला। दोपहर से शुरू हुआ भंडारे का कार्यक्रम देर शाम तक चला। इस दौरान राजेश तिवारी, संतोष दुबे, सुरेंद्र सिंह, केके यादव, राजेश मिश्र, अभिमन्यु दुबे, सत्यप्रकाश चौधरी, अमरेंद्र सिंह, गुलाब यादव, अखिलेश चौधरी, सुरेश सिंह यादव आदि मौजूद रहे।
काठ आश्रम मईल में योगिराज की मनाई गई 27वीं पुण्यतिथि
एक सप्ताह से आश्रम पर चल रहा था भजन-कीर्तन का कार्यक्रम