फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   यूक्रेन के अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में दिखेगा देवरिया का दम

यूक्रेन के अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में दिखेगा देवरिया का दम

Tue, 09 Apr 2019 10:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Apr 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
यूक्रेन के अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में दिखेगा देवरिया का दम
युक्रेन में ताईक्वान्डो प्रतियोगिता में भाग लेने जाने वाली प्रत्यूषा का स्टेडियम में स्वागत किया गया। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। स्टेडियम में पिछले चार वर्ष से ताइक्वांडो सीख रही प्रत्यूषा तिवारी यूक्रेन में कैडेट वर्ग में भारतीय टीम की ओर से दमखम दिखाएंगी। पिछले सालों के प्रदर्शन को देखते हुए ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया (टीएफआई) ने उनका चयन इस अंतरराष्ट्रीय ओपेन चैंपियनशिप के लिए किया है। बुधवार को वह दिल्ली के लिए रवाना होंगी।
विज्ञापन

मूल रुप से कुशीनगर जिले के खड्डा निवासी सतीश तिवारी वहीं पर केले की खेती कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उनकी सबसे छोटी बेटी प्रत्यूषा शहर के ट्यूबेल कॉलोनी में मां अलका तिवारी संग रहकर कक्षा सात में पढ़ाई के साथ ही ताइक्वांडो में कॅरियर बनाने के लिए स्टेडियम के कोचिंग कैंप में प्रैक्टिस करती हैं। वर्ष 2016 में लखनऊ में स्कूली गेम्स में, वर्ष 2017 में देवरिया में आयोजित स्टेट चैंपियनशिप में स्वर्ण, इसी वर्ष राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में कांस्य, वर्ष 2018 में बरेली में ओपेन स्टेट चैंपियनशिप एवं लखनऊ में स्टेट चैंपियनशिप में स्वर्णिम सफलता और तेलंगाना में राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीत जिले का मान बढ़ा चुकी हैं। उनके कोच गिरीश सिंह ने बताया कि पिछले सालों के प्रदर्शन के आधार पर ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया ने उनका चयन कैडेट वर्ग के अंडर-44 किलोग्राम भार वर्ग में यूक्रेन जाने वाली भारतीय टीम में किया है। वहां पर 12 से 14 अप्रैल तक चैंपियनशिप आयोजित होगी। उन्होंने बताया कि प्रत्युषा बुधवार को अपने माता-पिता के साथ दिल्ली रवाना होगी। वहां से वह भारतीय टीम से साथ यूक्रेन जाएगी। प्रत्युषा ने कहा कि भारतीय टीम में चयन होना गर्व की बात है। वह अपने वर्ग में स्वर्ण पदक जीतने के लिए पूरी कोशिश करेंगी।
विज्ञापन

उपलब्धि पर जिला ताइक्वांडो संघ ने किया स्वागत
मंगलवार को रविंद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला ताइक्वांडो संघ की ओर से प्रत्यूषा का स्वागत किया गया। अध्यक्ष संजय कानोडिया ने कहा कि प्रत्यूषा ने अपने खेल से जिले का नाम रोशन किया है। ताइक्वांडो में जिले के खिलाड़ियों ने पूरे देश व प्रदेश में यहां का मान बढ़ा रहे हैं। जिला क्रीड़ाधिकारी केके पांडेय ने कहा कि ताइक्वांडो खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। इनको और बेहतर प्रशिक्षण मिले, खेल निदेशालय की ओर से इसकी व्यवस्था की जाएगी। स्वागत करने वालों में प्रियंका, रिया कन्नौजिया, आदित्य सिंह सहित ताइक्वांडो के अन्य खिलाड़ी भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed